Ro no D15139/23

ग्रीष्म ऋतु में होनी चाहिए सतत पेयजल आपूर्ति – कलेक्टर

– भूमिगत जल को सिर्फ पेयजल के लिए उपयोग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
– ग्रीष्म ऋतु के दौरान ट्यूबवेल से पानी लेकर सिंचाई करने से भू-जल स्तर में आ रही कमी
– ग्रीष्म ऋतु में धान की फसल से भू-जल स्तर जा रहा नीचे
– जनसामान्य में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने की जरूरत
– जिले में बोरवेल के माध्यम से भू-जल का अत्यधिक दोहन किए जाने के कारण बन रही जल संकट की स्थिति
– कलेक्टर ने पीएचई विभाग के सभी मैदानी अमले एसडीओ, उप अभियंता, हैण्डपंप तकनीशियनों की ली बैठक
राजनांदगांव 12 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की सतत आपूर्ति के लिए आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी मैदानी अमले एसडीओ, उप अभियंता, हैण्डपंप तकनीशियनों की बैठक ली। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल के संबंध में जानकारी ली तथा पेयजल की सतत आपूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मैदानी अमले को अलर्ट रहकर जिम्मेदारी के साथ बहुत अच्छा कार्य करने कहा। उन्होंने बिना अनुमति से लोक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को अवकाश पर प्रतिबंध लगाया है। कलेक्टर ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार भू-जल स्तर नीचे जा रहा है, जिससे पानी की समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पानी के महत्व को बताते हुए जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने की जरूरत है तथा किसानों को कम पानी उपयोग वाली फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करें तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान ट्यूबवेल से पानी लेकर सिंचाई करने से भू-जल स्तर में बहुत कमी आ रही है, इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण का कार्य अभियान की तरह करना होगा, तभी आने वाली पीढ़ी को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। जिससे ग्रीष्म ऋतु में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए चिन्हांकित ग्रामों में जल समस्या समाधान शिविर, जल संगोष्ठी, फसल चक्र परिवर्तन, वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने भूमिगत जल को सिर्फ पेयजल के लिए उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए भू-जल के रिचार्ज हेतु जनसहयोग से 1000 इंजेक्शन वेल मशीनों का उपयोग ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में बोरवेल के माध्यम से भू-जल का अत्यधिक दोहन किए जाने के कारण जल संकट की स्थिति बन रही है। इसे दूर करने के लिए सबकी सहभागिता आवश्यक है। कलेक्टर ने सभी मैदानी अमले को जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत से निरंतर संपर्क रखने के निर्देश दिए। इसके लिए व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाने कहा। उन्होंने टोल फ्री 18002330008 नंबर में शिकायत प्राप्त होने पर यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री समीर शर्मा ने मैदानी अमलों से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में चालू और बंद हैण्डपंप के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी ग्रामवार हैण्डपंपों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति का कार्य निरंतर चलते रहना चाहिए। ग्रामीणों को हैण्डपंप में पानी नहीं आने के कारण को विस्तार से जानकारी देने कहा। इसके साथ ही जल संरक्षण के तरीकों के संबंध में जानकारी देने कहा। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ, उप अभियंता और हैण्डपंप तकनीशियन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को शून्य पर लाने के लिए पूरी गंभीरता से किया जा रहा कार्य

    राजनांदगांव 31 अगस्त 2026। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को शून्य पर…

    Read more

    राजनांदगांव जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण 92.59 प्रतिशत

    राजस्व के 31 हजार 422 प्रकरणों में से 29 हजार 95 प्रकरणों का हुआ निराकरण, लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी*   राजनांदगांव 31 अगस्त 2026। जिले में राजस्व प्रकरणों…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार