Ro no D15139/23

शांति समिति की बैठक संपन्न

होली त्यौहार और रमजान महीने को आपसी सद्भावना एवं भाईचारे के साथ शांति पूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई
राजनांदगांव 11 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में होली त्यौहार एवं रमजान महीने को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव सहित संपूर्ण जिले वासियों से रंगों के पर्व होली त्यौहार और रमजान महीने को आपसी सद्भावना एवं भाईचारे के साथ शांति पूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव में सभी समाज आपस में एक-दूसरे से मिलजुलकर सभी त्यौहार मनाते हैं, यह बहुत ही अच्छी परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि होली के पर्व को हर्षोल्लास एवं शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने होलिका दहन को उचित स्थान में करने कहा। जिससे किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। उन्होंने अस्पताल एवं सुरक्षा के सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी समाज प्रमुख एवं क्षेत्र के प्रमुख लोगों से अपने-अपने क्षेत्र के बच्चों के उत्साह को सकारात्मक सोच के लिए समझाने कहा। उन्होंने सभी से सूखे हर्बल रंग का उपयोग करने कहा।  जिसमें कोई रसायन नहीं होता है। रसायनयुक्त रंगों से बचने कहा। इससे आंखों एवं त्वचा को नुकसान होता है। उन्होंने मुखौटा नहीं लगाने और दो पहिया वाहनों में 3 सवारी नहीं चलने कहा। इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी होती है। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाएं और बढिय़ा मनाएं। पानी का उपयोग जितनी जरूरत है हमें उतना ही करना उचित होगा। जिले में भू-जल स्तर में आ रही कमी को देखते हुए पानी का आवश्यकता के अनुसार उपयोग करने के लिए कहा। कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को रंग पर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने होली पर्व के दौरान प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस बल द्वारा आज से ही पेट्रोलिंग की जा रही है। त्यौहार को देखते हुए असामाजिक तत्वों पर भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहनों में 3 सवारी बिठाने एवं तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जायेगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी अपने सुझाव दिए। त्यौहार के दिन विद्युत विभाग के द्वारा रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने एवं विद्युत सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम करने कहा। अस्पतालों में दवाईयां एवं चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा। बैठक में प्रशिक्षु आईपीएस श्री ईशु अग्रवाल, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं सद्भावना समिति के सदस्यों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की*   *- नवीन राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण*…

    Read more

    जिला के विभिन्न ग्रामों में मोबाईल कैम्प एवं ई-केवायसी शिविर का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 04 अक्टूबर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी