धमतरी 18 मार्च 2025/ दूरदराज के इलाकों से काम की तलाश और काम करने पहुंचने वाले श्रमिकों को 5 रूपये में गर्म पौष्टिक भोजन मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा धमतरी शहर में तहसील कार्यालय के पास स्थित एसडीओ कृषि के पुराने कार्यालय भवन में नया केन्द्र शुरू किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस नये केन्द्र का शुभारंभ 19 मार्च को सुबह 11 बजे किया जाएगा। शुभारंभ समारोह तहसील कार्यालय के पास गांधी मैदान में होगा। इसके साथ ही श्रमिकों के तत्काल पंजीयन के लिए काउंटर की व्यवस्था भी की जाएगी।
लगातार बारिश के बीच धमतरी जिले के जलाशयों में बढ़ा जलस्तर
गंगरेल में 97.16 प्रतिशत जलभराव, 34,282 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की अपील धमतरी, 12 सितंबर 2026। जिले में…
Read more








