धमतरी 18 मार्च 2025/ दूरदराज के इलाकों से काम की तलाश और काम करने पहुंचने वाले श्रमिकों को 5 रूपये में गर्म पौष्टिक भोजन मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा धमतरी शहर में तहसील कार्यालय के पास स्थित एसडीओ कृषि के पुराने कार्यालय भवन में नया केन्द्र शुरू किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस नये केन्द्र का शुभारंभ 19 मार्च को सुबह 11 बजे किया जाएगा। शुभारंभ समारोह तहसील कार्यालय के पास गांधी मैदान में होगा। इसके साथ ही श्रमिकों के तत्काल पंजीयन के लिए काउंटर की व्यवस्था भी की जाएगी। शुभारंभ समारोह कि अध्यक्षता विधायक कुरुद श्री अजय चंद्राकर, विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू, महापौर नगर निगम धमतरी श्री रामू रोहरा, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग श्री नेहरू राम निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा जनप्रतिनिधि श्री प्रकाश बैस उपस्थित रहेंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित
IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…
Read more








