Ro no D15139/23

शिव महापुराण कथा श्रद्धालुओं को आयोजन स्थल तक लाने 40 बसों को 7 दिन का दिया गया परमिट

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस किराया किया गया नियत

जशपुरनगर, 19 मार्च 2025/ मयाली नेचर कैंप, मधेश्वर पहाड़ी के समीप शिव महापुराण कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा 21 मार्च से 27 मार्च तक अपने दिव्य वचनों से श्रद्धालुओं को शिवभक्ति से ओतप्रोत करेंगे। इस कथा वाचन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालुओं की सुविधां के लिए और किसी भी प्रकार अव्यवस्था न हो इसकी पूरी तैयारी जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है।  जिसके तहत 40 बसों को जिले के कोने-कोने से आयोजन स्थल तक पहुंचाने हेतु  सिटी बस और निजी बस संचालकों को 7 दिन तक का स्पेशल परमिट दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस का किराया निर्धारित किया गया है। निर्धारित किराया से अधिक नहीं लेने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत राज्य शासन के किराया निर्धारणानुसार प्रति किलोमीटर 1.25 रूपए किराए की दर निर्धारित की गई है। बस प्रातः 8 बजे से 10ः30 बजे सुबह मयाली पहुंचने उपरांत कार्यक्रम समापन के बाद अपने निर्धारित आरंभ स्थल तक वापस जाएगा।
विकासखंड जशपुर से 5 बसे चलाई जा रही है जिसमें आरा, इचकेला से मयाली, सोगड़ा से मयाली, 2 बसें कल्याण आश्रम जशपुर से मयाली और लोदाम, पोरतेंगा से मयाली तक। इसी तरह विकासखंड मनोरा से 3 बसें जिनमें आस्ता, गजमा से मयाली, मनोरा से मयाली और घाघरा से मयाली तक। कुनकुरी विकासखंड से 3 बसें जिनमें कुनकुरी से मयाली, रनपुर, जोगबहला, कलिबा, ढोड़ीडांड़, कुनकुरी से मयाली और गोरया, बंदचुंवा, कुनकुरी से मयाली तक। विकासखंड दुलदुला से 3 बसे जिनमें कस्तुरा, रायडीह, बांगुरकेला से मयाली, सपघरा, मकरीबंधा, करडेगा, चटकपुर से मयाली और दुलदुला से मयाली तक।
कांसाबेल विकासखंड से 6 बसे  जिनमें बटाईकेला से मयाली, कांसाबेल से मयाली, पोंगरो से मयाली, टांगरगांव, सेमरगांव, कांसाबेल से मयाली, दोकड़ा, बगीया बंदरचुंवा, कुनकुरी से मयाली और लमडांड़ से मयाली, बगीचा विकासखंड से 9 बसें जिनमें महादेवडांड़, भितघरा, साहीडांड़, सरबकोम्बो से मयाली, सेमरकछार से मयाली, बिमडा से मयाली, रेंगले, कुहापानी सरबकोम्बो नारायणपुर, केराडीह से मयाली, पंडरापाठ से मयाली, सेंदरीमुंडा से मयाली, सन्ना से मयाली, बगीचा से मयाली और जुजगू से मयाली तक।
फरसाबहार विकासखंड से 4 बसें जिनमें लवाकेरा, तपकरा, कुनकुरी से मयाली, अबिरा, सिंगीबहार कुनकुरी से मयाली, लठबोरा से मयाली और सराईटोला से मयाली तक। पत्थलगांव विकासखंड से 7 बसें जिनमें पत्थलगांव से मयाली, घरजियाबथान मयाली, गाला से मयाली, तमता मयाली, किलकिला से मयाली, सुरंगपानी से मयाली और बागबहार से मयाली तक के रूट को बस चलाने का स्पेशल परमिट दिया गया है।

  • Related Posts

    नन्हे सितारों की प्रतिभा को मिला सम्मान, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के 33 विजेता पुरस्कृत

    कहानी, कविता, स्पेलिंग बी और स्पोकन इंग्लिश में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा बच्चों की मजबूत शैक्षणिक नींव के लिए फंडामेंटल न्यूमेरेसी, लर्निंग और रीडिंग स्किल्स जरूरीरू जिला पंचायत सीईओ जशपुरनगर…

    Read more

    नशा मुक्ति एवं एएमआर के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

    जशपुरनगर 30 सितंबर 2026 /खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला जशपुर द्वारा जशपुरांचल इंग्लिश स्कूल, मधुवन टोली, जशपुर नगर में नशा मुक्ति एवं एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग