Ro no D15139/23

कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्य विभाजन आदेश किया जारी

अम्बिकापुर 20 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिले के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में प्रशासनिक दृष्टिकोण से संशोधन करते हुए नवीन आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत विभिन्न अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख दर्शाये गए विभागों व कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सरगुजा

श्री विनय कुमार अग्रवाल को समाज कल्याण, शिक्षा, श्रम, कृषि, पशुपालन, जल जीवन मिशन, महिला एवं बाल विकास सहित 18 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें डीएमएफ, सीएसआर, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना और सुपोषण अभियान सहित अन्य योजनाओं के नोडल अधिकारी भी होंगे।

अपर कलेक्टर, सरगुजा
श्री सुनील कुमार नायक को उप जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में दायित्व सौंपा गया है। वे वीआईपी आगमन व्यवस्था, राजस्व मामलों में अपील, कॉलोनी विकास अनुमति सहित 17 अन्य शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य अधिकारियों के कार्य दायित्व
श्री अमृत लाल ध्रुव को आबकारी विभाग, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, जिला कोषालय, सूचना के अधिकार अपीलीय अधिकारी सहित 14 अन्य शाखाओं की महत्वपूर्ण कार्य सौंपे गए।

श्री रामसिंह ठाकुर को वित्त स्थापना, सड़क दुर्घटना मुआवजा, भू-अर्जन, कर्मचारी कल्याण सहित 10 अन्य शाखाओं की जिम्मेदारियां दी गईं।

श्री डी.एस. उईके को जनसूचना अधिकारी, पर्यावरण, पर्यटन, अल्पसंख्यक, वक्फ बोर्ड, पुनर्वास व दस्तावेज सत्यापन सहित 8 अन्य शाखाओं की जिम्मेदारी मिली है।

श्रीमती उमा राज को जनसंपर्क, राहत शाखा, विभागीय जांच, जनगणना, महिला आयोग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, तंबाकू नियंत्रण सहित 17 अन्य शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई।

श्री फागेश सिन्हा को अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अनुविभाग हेतु भू-अर्जन अधिकारी, पंजीयन लोक न्यास, पंचायत राज अधिनियम सहित कई अन्य शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई।

श्री नीरज कौशिक को डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी दण्डाधिकारी सीतापुर,अनुविभाग हेतु भू-अर्जन अधिकारी, पंजीयन लोक न्यास, सहायक सत्कार अधिकारी सहित कई शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई।

श्री बनसिंह नेताम, संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी दण्डाधिकारी उदयपुर भू-अर्जन अधिकारी, पंजीयन लोक न्यास सहित कई शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई।

श्री जेआर शतरंज, डिप्टी कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी दण्डाधिकारी धौरपुर, भू-अर्जन अधिकारी, पंजीयन लोक न्यास,  छ०ग० लोक परिसर, सहायक सत्कार अधिकारी पंचायत राज अधिनियम सहित कई शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई।

अनुविभागीय अधिकारियों के दायित्व
अंबिकापुर, सीतापुर, उदयपुर और धौरपुर के अनुविभागीय अधिकारियों को भू-अर्जन, लोक न्यास पंजीयन, पंचायत राज अधिनियम एवं अन्य प्रशासनिक कार्य सौंपे गए हैं।

लिंक अधिकारी व्यवस्था
श्री विनय कुमार अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत- श्री सुनील कुमार नायक,अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी। श्री सुनील कुमार नायक, अपर कलेक्टर- श्री रामसिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर। श्री रामसिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर- श्री विनय कुमार अग्रवाल,मुख्य कार्यपालन अधिकारी।  श्री डी.एस. उईके,डिप्टी कलेक्टर- श्रीमती उमा राज, डिप्टी कलेक्टर। श्रीमती उमा राज, डिप्टी कलेक्टर- श्री डी.एस. उईके, डिप्टी कलेक्टर।

प्रशासनिक सुगमता हेतु आदेश जारी
इस आदेश के तहत प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी व सुचारू बनाने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट कार्य विभाजन किया गया है। कलेक्टर सरगुजा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और समय-समय पर जिला प्रशासन को सूचित करें।

  • Related Posts

    कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने दिए गए निर्देश

     कक्षा पहली में एडमिशन लेने वाले शत- प्रतिशत पात्र बच्चों का जाति प्रमाणपत्र पत्र बनाना सुनिश्चित करें- कलेक्टर  अजीत वसंत कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु अधिकारियों को…

    Read more

    बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक

    *समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हुईं सशक्त, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा संबल*   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends