Ro no D15139/23

कलेक्टर की पहल पर संबलपुरी साडी बनेगी जिले की पहचान कलेक्टर ने बिजनापुरी में साड़ी निर्माण इकाई का किया निरीक्षण

धमतरी 21 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर संबलपुरी साड़ी बनेगी जिले की पहचान दिलाने के उद्देश्य से बिजनापुरी में महिलाओं द्वारा तैयार की जाने वाली संबलपुरी साड़ी निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने बताया पूर्व में उनके द्वारा कपड़ा बनाने का सामान्य काम किया जाता था, लेकिन अब प्रशिक्षण प्राप्त कर वे महिलायें फैंसी व आकर्षक साड़ियों का निर्माण करने लगी है, जिससे अब उनकी आय में वृद्धि हो रही है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस काम को और बड़े पैमाने पर करने हेतु योजना बनायें। इसके लिए विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले प्रमुख बाजारों तक इनकी पहुंच बनायें। इसके साथ ही साड़ी निर्माण केन्द्र में शेड निर्माण हेतु प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों का दिये। इस दौरान कलेक्टर ने कुरूद में संचालित बांस हाथकरघा ड्राइंग यूनिट का भी निरीक्षण किया और वहां संचालित कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम नारी में संचालित माटीकला केन्द्र का भी अवलोकन किया और वहां मिट्टी से तैयार किये जाने वाले विभिन्न उत्पादों को देखा। कलेक्टर ने माटी से तैयार की गयी इन आकृतियों की प्रसन्नता करते हुए कहा कि केन्द्र में तैयार इन आकृतियों को विक्रय हेतु ऑनलाईन, बड़े बाजार तथा ऐसे स्थान जहां इनकी मांग अधिक है, वहां पहुंचायें। इस दौरान कलेक्टर ने प्रौद्योगिकी ग्राम सिरी का भी अवलोकन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में यह भवन संचालित था, किन्तु कुछ समय से बंद है। कलेक्टर ने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त भवन को प्रारंभ करने हेतु आवश्यक खर्च सहित प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें।

  • Related Posts

    कलेक्टर मिश्रा ने गांवों में विकास कार्यों का लिया जायजा, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने किया प्रेरित

    स्किल सेंटर, स्कूल, सड़क, खेल मैदान और अर्जुनी तालाब का किया निरीक्षण;   धमतरी 1 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने गुरुवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा…

    Read more

    जनप्रयास पोर्टल से विकास में नागरिकों की भागीदारी को मिलेगा नया आयाम

    प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा 2 अक्टूबर को करेंगे पोर्टल का शुभारंभ   ‘हर नागरिक अपने जिले को बदल सकता है’ की भावना के साथ जनसहभागिता को मिलेगा डिजिटल मंच…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी