Ro no D15139/23

बस्तर की आत्मा है इसकी संस्कृति, आतंक से मुक्त पंचायतों को मिलेगा एक करोड़ का विकास पैकेज – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर, 22 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा आज बीजापुर में आयोजित “बस्तर पण्डुम” जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बस्तर की संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर की संस्कृति न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि संपूर्ण विश्व में अद्वितीय है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

उन्होंने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक बस्तर संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम प्रतियोगिता का आयोजन दंतेवाड़ा में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रीगण और देश-विदेश से विशिष्ट अतिथि बस्तर की पारंपरिक विधाओं, लोककलाओं और सांस्कृतिक वैभव को देखने आएंगे।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने माओवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की बात करते हुए कहा कि जो भी पंचायत अपने क्षेत्र को माओवाद से मुक्त घोषित करती है, उसे तत्काल 1 करोड़ रुपये तक के निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी जाएगी। साथ ही, वहां बिजली, मोबाइल नेटवर्क और अन्य बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बीजापुर के नागरिकों को आह्वान किया कि वे 1-3 अप्रैल के बस्तर पण्डुम महोत्सव में पूरे उत्साह और गौरव के साथ भाग लें, ताकि विश्व बस्तर की संस्कृति का भव्य दर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि अब वह समय आ गया है जब बीजापुर जैसे सुंदर, प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जिलों को लाल आतंक से मुक्त कर, विकास के पथ पर अग्रसर किया जाए। सरकार ने संकल्प लिया है कि मार्च 2026 तक देशभर से नक्सलवाद का समापन होगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती। अगर कोई व्यक्ति आतंक का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में आना चाहता है, तो उसका स्वागत है। लेकिन अगर कोई देशद्रोह के रास्ते पर डटा रहेगा, तो उस पर कठोरतम कार्रवाई होगी। देशद्रोह को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

      दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए नई राह ‘दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां’ ब्रेल पुस्तक का हुआ विमोचन ​रायपुर, 29 सितंबर 2026/दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और प्रेरक जीवन…

    Read more

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

    *एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान