Ro no D15139/23

बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन
‎
‎सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हो रहा प्रयास : संजय सरावगी
‎
अतीश दीपंकर की रिपोर्ट

‎‎पटना | बिहार भाजपा कार्यालय में कोर कमिटी की आज बैठक हुई, जिसमे संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं सेवा संकल्प अभियान को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में संगठन को और मजबूत करने के साथ सेवा संकल्प अभियान की आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
‎
‎बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा, डॉ. दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया तथा संगठक अनंत नारायण मिश्र (भागलपुर, पूर्णिया एवं कोसी क्षेत्र) सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहें।
‎
‎प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित और सेवा के संकल्प पर खड़ा संगठन है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
‎
‎उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। आगामी कार्यक्रमों को लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता और समन्वय के साथ जुटें।
‎
‎बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा हुई। नेताओं ने सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों को जनभागीदारी से जोड़ने तथा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
‎
‎बैठक में क्षेत्रवार संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा कार्यों का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है।

बैठक में आगामी विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई और इन सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों के जीत को लेकर रणनीति बनाई गई।
‎
‎बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, संवाद और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

  • Related Posts

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

        एएम नाथ। शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित चुनाव विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।…

    Read more

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

      एएम नाथ हिमाचल प्रदेश ब्यूरो चीफ । नाहन हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सुक्खू…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान