Ro no D15139/23

हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

 

एएम नाथ हिमाचल प्रदेश ब्यूरो चीफ 

सड़कों के सुधार के लिए तीन करोड़ मंजूर, ‘सुखी परिवार’ योजना में भी बदला।                                 मंडी (I MNB NEWS AGENCY)
हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को मंडी जिले के बल्ह में जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कई डीए किस्तें लंबित हैं और दिवाली से पहले इनके भुगतान से कर्मचारियों की दिवाली खुशहाल होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों का देनदारियों को लेकर आंदोलन अपनी जगह सही हो सकता है, लेकिन उन्हें प्रदेश हित का भी ध्यान रखना चाहिए।
बल्ह के कंसा चौक में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने गुरुकोठा में सीबीएसई स्कूल खोलने के साथ जलशक्ति और बिजली विभाग के मंडल कार्यालय तथा डीएसपी कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की। क्षेत्र की सड़कों के सुधार के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि तत्काल स्वीकृत करने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री ने ‘सुखी परिवार’ योजना को लेकर भी घोषणा की। इसके तहत एक दिन की मनरेगा दिहाड़ी और 75 हजार रुपये सालाना आय की पात्रता सीमा घटाने की बात कही गई।
सभा में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार ने हिमाचल को भारी कर्ज के बोझ तले दबाया और सराज क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया। सुक्खू ने भाजपा को पांच गुटों में बंटी पार्टी बताते हुए कहा कि हर गुट अपना मुख्यमंत्री तय किए बैठा है, जबकि मुख्यमंत्री बनने के लिए पहले विधायक बनना पड़ता है।
उन्होंने भाजपा सांसदों पर भी तंज कसा और आरोप लगाया कि वे हिमाचल के मुद्दे दिल्ली में प्रभावी ढंग से नहीं उठा पाते। मुख्यमंत्री ने अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    Today School Assembly News 17 November 2026: 17 नवंबर की सुबह देश-दुनिया की कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मनीला दौरे और ASEAN शिखर सम्मेलन में…

    Read more

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कॉफी टेबल बुक ‘योगी की पाती’ के विमोचन के दौरान गोरखपुर के वनटांगिया गांवों से जुड़ा पुराना संघर्ष याद किया. उन्होंने…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी