Ro no D15139/23

केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

एएम नाथ हिमाचल प्रदेश ब्यूरो चीफ । शिमला
राजधानी शिमला स्थित राज्य स्तरीय कमला नेहरू मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल (केएनएच) के खाली होने वाले परिसर में विधायकों के आवास नहीं बनाए जाएंगे। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष स्पष्ट किया है कि अस्पताल परिसर में विधायकों के आवास बनाने का कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं है। सरकार के इस बयान को हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड में ले लिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि खाली होने वाले परिसर का उपयोग अस्पताल की सेवाओं के विस्तार के लिए ही किया जाएगा।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायमूर्ति बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने यह आदेश पूर्व मेयर संजय चौहान की पत्नी एवं माकपा नेता फालमा चौहान की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान दिया। मामले में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य सचिव तथा आईजीएमसी शिमला के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रीता मित्तल ने अपने-अपने हलफनामे अदालत के समक्ष पेश किए।
स्वास्थ्य सचिव ने हलफनामे में कहा कि केएनएच में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी रहेंगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल का निर्माण 16.09 बीघा भूमि पर 18,564.25 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया गया है। वर्ष 2019 में इसके निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। सरकार ने स्पष्ट किया कि अस्पताल परिसर में विधायकों के आवास बनाने का कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं है।
वहीं, डॉ. रीता मित्तल के हलफनामे के अनुसार केएनएच के गायनी विंग के पास 1,600.95 वर्ग मीटर क्षेत्र उपलब्ध है, जबकि आईजीएमसी शिमला में इस विंग के लिए 1,329.55 वर्ग मीटर जगह ही आवंटित है। इसमें करीब 60.90 वर्ग मीटर क्षेत्र में अभी निर्माण कार्य चल रहा है।
खंडपीठ ने आईजीएमसी में गायनी विंग के लिए उपलब्ध जगह को केएनएच की तुलना में कम पाया। सरकार ने अदालत को बताया कि चमियाणा में सुपर स्पेशलिटी विभागों के स्थानांतरित होने के बाद अस्पताल के लिए अतिरिक्त जगह चिन्हित कर आवंटित की जाएगी। हाईकोर्ट ने इस संबंध में सरकार को नया हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 1 दिसंबर को होगी।

  • Related Posts

    डीएवी स्कूल के पास बच्चों के लिए रुकी सीएम की बग्घी, सुक्खू ने की आत्मीय मुलाकात बच्चों से बोले सीएम- पढ़ाई के साथ खेलों में भी लें हिस्सा, मेहनत से हासिल करें लक्ष्य नशे से दूर रहने का दिया संदेश, बच्चों ने कहा- मुख्यमंत्री से मिलना रहा यादगार

      एएम नाथ हिमाचल प्रदेश ब्यूरो चीफ । नेरचौक मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में कंसा चौक पर रैली को संबोधित करने जा रहे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू…

    Read more

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

      एएम नाथ हिमाचल प्रदेश ब्यूरो चीफ  सड़कों के सुधार के लिए तीन करोड़ मंजूर, ‘सुखी परिवार’ योजना में भी बदला।                   …

    Read more

    NATIONAL

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान