Ro no D15139/23

बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन कार्य करने के निर्देश

अम्बिकापुर 27 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मूल्यांकन केंद्राधिकारी एवं शिक्षकों से मूल्यांकन कार्य के संबंध में विस्तृत चर्चा की एवं बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि प्रथम चरण में कक्षा 10वीं के हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं व्यावसायिक अध्ययन विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ हो चुका है। वहीं, कक्षा 12वीं के हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, भौतिकी, रसायन, लेखा शास्त्र, व्यावसायिक अध्ययन एवं कृषि संकाय विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। आज कुल 14 मुख्य परीक्षकों, 21 सहायक मुख्य परीक्षकों एवं 170 मूल्यांकनकर्ताओं की उपस्थिति में यह कार्य संचालित हुआ।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कलेक्टर को मूल्यांकन प्रक्रिया की बारीकियों एवं शासन के गाइडलाइन की जानकारी दी। वहीं कलेक्टर ने समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन कार्य के लिए अनुभवी शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    “राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार।”

    रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार पुहपुटरा की पती बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार अम्बिकापुर 28 अगस्त 2026/  रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

      “बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार।” महतारी वंदन की 31वीं किस्त से आसान हुई रक्षाबंधन की तैयारियां, प्रतिभा मिश्रा ने भाइयों के साथ विष्णु भैया के…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध