Ro no D15139/23

कलेक्टर ने गुजरा पहुंच शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी

प्रधानमंत्री आवास का काम तेज करने के दिए निर्देश

ऊंची जगहों पर बने मकानों में भी पहुंचेगा नल से पानी

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कुरूद विकासखण्ड के गुजरा गांव पहुंचकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, ग्राम सरपंच श्रीमती दुर्गेश्वरी और अन्य अधिकारियों के साथ पैदल ही गांव का चक्कर लगाया और गांव में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों तक पहुंचकर जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों के हितग्राहियों से भी मुलाकात की। उन्होंने इस योजना के तहत अब तक मिली राशि की जानकारी हितग्राहियों से ली। कलेक्टर ने निर्माणाधीन मकानों को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए आवास मित्रों और अधिकारियों को हितग्राहियों का सहयोग करने को कहा। अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि गांव में स्वीकृत आवासों में से 15 आवासों का काम पूरा हो गया है। जल्द ही इनके परिजनों को गृह प्रवेश के लिए भी सहायता दी जाएगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि गांव में लगभग पांच मकानों का काम पूर्णता की ओर है। प्लास्टर और फिनिशिंग का काम लगभग एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा।

गांव के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पीने के पानी की आपूर्ति, निस्तारी की व्यवस्था और जल जीवन मिशन के तहत किए गए कामों की जानकारी ली। मौजूद सरपंच श्रीमती दुर्गेश्वरी ने बताया कि गांव में 546 मकानों में नल लगाए जा चुके हैं और इनमें पर्याप्त मात्रा में सुबह-शाम पानी की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने गांव के ऊंवे जगहों पर बने लगभग 40-45 घरों में लगे नलों में पानी नहीं आने की भी जानकारी दी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मौके पर मौजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को इन जगहों पर तकनीकी जांच कर सभी घरों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सरपंच ने यह भी बताया कि गांव में 80 किलोलीटर और 40 किलोलीटर की दो टंकियों के माध्यम से पानी की आपूर्ति घर-घर की जा रही है।

कलेक्टर ने गांव में ही प्रधानमंत्री मुद्रा लोन से लाभान्वित हितग्राहियों से भी चर्चा की। उन्होंने मुख्य सड़क पर स्थित साहू होटल की संचालक से बात की और उनसे व्यवसाय में आने वाली परेशानियों की जानकारी ली। संचालिका ने बताया कि सरकारी लोन पर यह होटल शुरू की थी। धीरे-धीरे करके लोन की किश्त पटा दी गई हैं। मुख्य सड़क पर होने के कारण होटल से चाय, नाश्ता, समोसा आदि का अच्छा व्यवसाय हो जाता है। कलेक्टर ने होटल संचालिका को अपनी शुभकामनाएं दीं। श्री मिश्रा ने गुजरा में ही मुद्रा लोन लेकर सीमेंट पोल और पॉट निर्माण इकाई लगाने वाले महिला समूह की सदस्यों से भी मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं से उनके व्यवसाय के बारे में पूछा। महिलाओं ने बताया कि मुद्रा लोन से सीमेंट पोल बनाने का काम शुरू करने के बाद जीवन शैली बेहतर हुई है। खेतों में फेंसिंग करने से लेकर रोड किनारे लगाने और अन्य दूसरे लोगों द्वारा भी सीमेंट के पोल खरीदे जाते हैं। सीमेंट के गमले और पॉट की भी धमतरी, भखारा, कुरूद, रायपुर तक अच्छी मांग है। कलेक्टर ने इन महिलाओं का भी हौसला बढ़ाया और उनका व्यवसाय बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद करने के निर्देश आजीविका मिशन के अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं*   *प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता…

    Read more

    रायपुर–कुरूद यात्री रेल सेवा शुरू, धमतरी जिले में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार को मिली नई गति

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, जिले के सिर्री, चटौद और कुरूद स्टेशन होंगे लाभान्वित   अब क्षेत्रवासियों की निगाहें कुरूद से…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?