Ro no D15139/23

कलेक्टर ने गुजरा पहुंच शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी

*प्रधानमंत्री आवास का काम तेज करने के दिए निर्देश,*

*ऊंची जगहों पर बने मकानों में भी पहुंचेगा नल से पानी*

धमतरी 28 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कुरूद विकासखण्ड के गुजरा गांव पहुंचकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, ग्राम सरपंच श्रीमती दुर्गेश्वरी और अन्य अधिकारियों के साथ पैदल ही गांव का चक्कर लगाया और गांव में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों तक पहुंचकर जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों के हितग्राहियों से भी मुलाकात की। उन्होंने इस योजना के तहत अब तक मिली राशि की जानकारी हितग्राहियों से ली। कलेक्टर ने निर्माणाधीन मकानों को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए आवास मित्रों और अधिकारियों को हितग्राहियों का सहयोग करने को कहा। अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि गांव में स्वीकृत आवासों में से 15 आवासों का काम पूरा हो गया है। जल्द ही इनके परिजनों को गृह प्रवेश के लिए भी सहायता दी जाएगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि गांव में लगभग पांच मकानों का काम पूर्णता की ओर है। प्लास्टर और फिनिशिंग का काम लगभग एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा।
गांव के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पीने के पानी की आपूर्ति, निस्तारी की व्यवस्था और जल जीवन मिशन के तहत किए गए कामों की जानकारी ली। मौजूद सरपंच श्रीमती दुर्गेश्वरी ने बताया कि गांव में 546 मकानों में नल लगाए जा चुके हैं और इनमें पर्याप्त मात्रा में सुबह-शाम पानी की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने गांव के ऊंवे जगहों पर बने लगभग 40-45 घरों में लगे नलों में पानी नहीं आने की भी जानकारी दी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मौके पर मौजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को इन जगहों पर तकनीकी जांच कर सभी घरों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सरपंच ने यह भी बताया कि गांव में 80 किलोलीटर और 40 किलोलीटर की दो टंकियों के माध्यम से पानी की आपूर्ति घर-घर की जा रही है।
कलेक्टर ने गांव में ही प्रधानमंत्री मुद्रा लोन से लाभान्वित हितग्राहियों से भी चर्चा की। उन्होंने मुख्य सड़क पर स्थित साहू होटल की संचालक से बात की और उनसे व्यवसाय में आने वाली परेशानियों की जानकारी ली। संचालिका ने बताया कि सरकारी लोन पर यह होटल शुरू की थी। धीरे-धीरे करके लोन की किश्त पटा दी गई हैं। मुख्य सड़क पर होने के कारण होटल से चाय, नाश्ता, समोसा आदि का अच्छा व्यवसाय हो जाता है। कलेक्टर ने होटल संचालिका को अपनी शुभकामनाएं दीं। श्री मिश्रा ने गुजरा में ही मुद्रा लोन लेकर सीमेंट पोल और पॉट निर्माण इकाई लगाने वाले महिला समूह की सदस्यों से भी मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं से उनके व्यवसाय के बारे में पूछा। महिलाओं ने बताया कि मुद्रा लोन से सीमेंट पोल बनाने का काम शुरू करने के बाद जीवन शैली बेहतर हुई है। खेतों में फेंसिंग करने से लेकर रोड किनारे लगाने और अन्य दूसरे लोगों द्वारा भी सीमेंट के पोल खरीदे जाते हैं। सीमेंट के गमले और पॉट की भी धमतरी, भखारा, कुरूद, रायपुर तक अच्छी मांग है। कलेक्टर ने इन महिलाओं का भी हौसला बढ़ाया और उनका व्यवसाय बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद करने के निर्देश आजीविका मिशन के अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    आगामी जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में फ्लैग मार्च – असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

    🔷 *शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर – अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, शराबखोरी एवं उपद्रवी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस*   🔷 *त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण…

    Read more

    नेपाल बाढ़ आपदा से प्रभावितों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

    धमतरी, 01 सितंबर 2026/ नेपाल बाढ़ आपदा प्रभावितों के लिए कलेक्टर के श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्टोरेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार