Ro no D15139/23

थल सेना में अग्निवीर भर्ती : 10 अप्रैल तक ऑनलाईन लिए जाएंगे आवेदन

क्लर्क, ट्रेडमेन, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर के पदों पर होगी भर्ती

धमतरी 28 मार्च 2025/ भारतीय थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर 10 अप्रैल 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इस बार इच्छुक अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए भी अपनी योग्यता अनुसार अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीरों की भर्ती के माध्यम से जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन, महिला सैन्य पुलिस के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही सेना के रेगुलर कैडर धर्मगुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मर के पदों के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा। अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाईन प्रक्रिया का पोर्टल 10 अप्रैल 2025 तक खुला रहेगा। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा सीईई के समय टायपिंग टेस्ट भी देना पड़ेगा। ऑनलाईन परीक्षा आगामी जून माह में होने की संभावना है। अग्निवीरों की भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी और समस्या समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 और 2965214 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। इस संबंध में स्थानीय स्तर पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    आगामी जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में फ्लैग मार्च – असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

    🔷 *शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर – अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, शराबखोरी एवं उपद्रवी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस*   🔷 *त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण…

    Read more

    नेपाल बाढ़ आपदा से प्रभावितों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

    धमतरी, 01 सितंबर 2026/ नेपाल बाढ़ आपदा प्रभावितों के लिए कलेक्टर के श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्टोरेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार