Ro no D15139/23

आठ अप्रैल से 15 दिन चलेगा पोषण पखवाड़ा

*जीवन के पहले एक हजार दिनों के लिए पोषण सुरक्षा पर दी जाएगी जानकारी*

*हितग्राहियों का पंजीयन और अन्य गतिविधियां भी होंगी*

धमतरी 29 मार्च 2025/ धमतरी जिले में 8 अप्रैल से लगातार 15 दिनों तक पोषण पखवाड़ां का आयोजन किया जाएगा। 28 अप्रैल तक चलने वाले इस पखवाड़े के दौरान जिले में कुपोषण के विरूद्ध प्रभावी रणनीति तय करने के साथ हितग्राहियों के पंजीयन, कुपोषण के स्तर की जांच आदि गतिविधियां भी होंगी। पखवाड़े के दौरान जीवन के पहले एक हजार दिनों के लिए पोषण सुरक्षा की जानकारी भी पालकों को दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं का वजन और ऊंचाई मापकर उन्हें गर्भावस्था के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों और पोषण आहार आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जन्म ले चुके बच्चों का वजन मापकर उनमें पोषण स्तर की जांच की जाएगी और कम वजन होने की स्थिति में रखी जाने वाली सावधानियों और दिए जाने वाले सभी पोषण आहारों के बारे में बताया जाएगा। इस पोषण पखवाड़े के दौरान दो वर्ष तक के बच्चां के घर-घर जाकर महिला एवं बाल विकास विभाग का अमला गृह भेंट करेगा और पोषण संबंधी जानकारियां देगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि पोषण पखवाड़े के दौरान कुपोषण प्रबंधन के लिए एपेटाईट टेस्ट किए जाएंगे। गर्भवती माताओं और बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार पोषण आहार आदि के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान बच्चों में मोटापे की समस्या को लेकर जनजागरूकता भी बढ़ाई जाएगी। मोटापे के कारणों और उसे रोकरने के लिए स्वस्थ जीवन शैली की जानकारी देने, सुपोषण चौपाल भी लगाई जाएंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पोषण पखवाड़ों के आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की संस्थाओं, महिला स्वसहायता समूहों आदि की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पखवाड़े के दौरान मिली सभी जानकारियां और आंकड़ों का पोषण ट्रेकर एप्प में मॉड्यूलवार एंट्री भी की जाएगी।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    मेरी बेटी—मेरा स्वाभिमान’ धमतरी के धुमा में जिले के पहले मॉडल बालिका शौचालय का लोकार्पण

    गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक शाला को मिली बड़ी सौगात*   *4.30 लाख रुपए की लागत से बनी आधुनिक एवं संवेदनशील अधोसंरचना, सेनेटरी डिस्पोजल से लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी