Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में तेजी से हो रहा है सड़कों का निर्माण ,करोड़ों की स्वीकृति से क्षेत्र में विकास की नई राहें खुली, दर्जनों गांव की सड़कों के निर्माण लिए मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 

जशपुरनगर 30 मार्च 25 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशा-निर्देशों में जशपुर जिले में विकास कार्यों की गति तेजी से बढ़ी है। खासकर, सड़क निर्माण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह योजना जिले के निवासियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है, क्योंकि इससे न केवल यातायात में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़क
1. अबीरा से पंडरीअंबा मार्गरू इस मार्ग के निर्माण के लिए ₹3 करोड़ 46 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जो इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है।
2. साधु राम घर से महाकुल पारा होते हुए सहसपुर पहुंच मार्गरू इस सड़क निर्माण के लिए ₹2 करोड़ 86 लाख की स्वीकृति मिली है, जो गांवों को शहरों से जोड़ने में सहायक होगी।
3. बनमुंडा से लकराघरा तक मार्गरू ₹4 करोड़ 68 लाख की स्वीकृति मिली है, जिससे इस इलाके के ग्रामीणों को बेहतर सड़क नेटवर्क मिलेगा।
4. बनमुंडा से अंबाकछार तक मार्गरू इस मार्ग के लिए ₹2 करोड़ 96 लाख का बजट निर्धारित किया गया है, जो ग्रामीणों की आवागमन समस्या को हल करेगा।
5. बोखी बगीचा झारपारा से सहसपुर तक मार्गरू ₹1 करोड़ 55 लाख की स्वीकृति मिली है।
6. प्रधानमंत्री सड़क सायपुरडीह से माध्यमिक शाला कोलहनझरिया होते हुए सहलेशा तकरू इस मार्ग के निर्माण के लिए ₹1 करोड़ 98 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
7. प्रधानमंत्री सड़क बसंत गुप्ता घर से जामटोली तकरू ₹2 करोड़ 31 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जो आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने में मदद करेगा।
8. टिकलीपारा में मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला फोकटपारा तकरू ₹1 करोड़ 7 लाख का बजट इस सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृत किया गया है।
9. टिकलीपारा मुख्य मार्ग से तुमला के मुडाडिपा फोटको टोला होते हुए तोलेंगे जोर मुख्य सड़क तकरू ₹2 करोड़ 78 लाख की स्वीकृति मिली है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
10. तोलेंगे जोर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेलवा तकरू ₹1 करोड़ 48 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जो स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाएगी।
11. चिकपारा से गोंडपारा तक ₹22 लाख की स्वीकृति मिली है।
12. बनेदा चौक से किंकेला तकरू ₹1 करोड़ 72 लाख का बजट इस सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ है।
13. कंदोलटोली से बुटकछार बस्ती तकरू इस मार्ग के निर्माण के लिए ₹3 करोड़ 29 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
14. दारा खरिका बस्ती से खरवागोडा मनसाय घर से ललिंदर घर तकरू ₹1 करोड़ 17 लाख की स्वीकृति मिली है।
इन सड़कों के निर्माण से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा और ग्रामीणों को अपने व्यवसाय, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह विकास कार्य जिले के लोगों के लिए बड़ा तोहफा साबित हो रहा है, क्योंकि सड़कों का विकास न केवल आवागमन को आसान बनाता है, बल्कि जीवन स्तर में भी सुधार लाता है।अब जिले के विभिन्न हिस्सों में लोग सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त कर रहे हैं। इन परियोजनाओं से न केवल जशपुर जिले के विकास में तेजी आएगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के 40 विद्यार्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण

      कम उम्र में रोबोटिक्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के अध्ययन को देगा नई दिशा रू डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण…

    Read more

    विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन

      जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ नालसा की योजना के तहत माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मार्गदर्शन में…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends