Ro no D15139/23

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय की अध्यक्षता में कांसाबेल में खंड स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को कराया गया गृह प्रवेश

जशपुरनगर, 30 मार्च 2025/ प्रधामनंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्टा में आयोजित आमसभा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में छत्तीसगढ़ के 3 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को  गृह प्रवेश कराया। इसी परिप्रेक्ष्य में आज कांसाबेल के मंगल भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष  सालीक साय जी की अध्यक्षता में विकास खंड स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में  उन्होंने कहा कि  हर एक नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिजनों सहित आराम का जीवन व्यतीत कर सके। परन्तु आर्थिक स्थित खराब होने के चलते सभी का यह सपना साकार नहीं हो पाता। गरीब और जरूरतमंदों के सपने को साकार करने के लिए शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है जिसके माध्यम से ऐसे गरीबों को जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं था, उन्हें  इस योजना का लाभ देकर सरकार द्वारा गरीबों का सपना साकार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।
गृह प्रवेश कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, जनपद उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैंकरा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता जी, जिला उपाध्यक्ष युवा र्मोचा भूषण वैष्णव जी, कांसाबेल सरपंच अनिल खलखो, उपसरपंच अमित जिंदल, जनपद सदस्य, पंच, मंडल अध्यक्ष सुदाम पंडा, केशव पाण्डेय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिथलेश पैंकरा व जनपद कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) अंबिकापुर में ’यंग थिंकर मीट 2026’ में जुटे 65 युवा

    अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ मुहिम फाउंडेशन और यूथ एक्शन क्लब के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को ’यंग थिंकर मीट 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें सरगुजा जिले के 8 शासकीय…

    Read more

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से गायलुंगा-बछराव मार्ग की मरम्मत शुरू

    बारिश में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत, ग्रामीणों ने जताया आभार जशपुर नगर, 03 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल से बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र के गायलुंगा से…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी