Ro no D15139/23

पर्यावरण के नियमों की अनदेखी कर लौह अयस्क उत्खन करने वाली कंपनी पर कार्रवाई की मांग

भानुप्रतापपुर । शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने अनुविभागिय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर को पत्र लिखकर प्रशासन से मांग किया है कि भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम कच्चे में लोह अयस्क उत्खनन ,परिवहन का कार्य कर रही गोदावरी इस्पात कंपनी द्वारा शासन के नियमों को, पर्यावरण के नियमों को धता बताते हुए क्षेत्र के आम जनता के अंदर फूट डालते हुए शासन के नियमों का मजाक उड़ाया जा रहा है। और बात-बात पर गांव-गांव को लड़ाने का काम किया जा रहा है। विदीत हो की गोदावरी इस्पात कंपनी कच्चे से रायपुर लोह अयस्क परिवहन में भानुप्रतापपुर के वाहन मालिकों को प्रति टन ₹100 कम भाड़ा देकर भानुप्रतापपुर के वाहन मालिकों का शोषण किया जा रहा है। भानुप्रतापपुर के वाहन मालिकों पर दबाव डालकर कार्य कराया जा रहा है। एवं उनसे भेदभाव किया जा रहा है। गोदावरी इस्पात कंपनी द्वारा स्थानीय विकास निधि में भी क्षेत्र के गांव-गांव में भेदभाव कर गांव गांव के अंदर फूट डालने का प्रयास किया जा रहा है। और क्षेत्र की जनता का शोषण किया जा रहा है। अगर कोई गांव वाला, मजदूर, पत्रकार या जनप्रतिनिधि गोदावरी इस्पात के अनियमिता ,भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है तो गोदावरी इस्पात प्रबंधन द्वारा माइंस बंद हो जाने का कृत्रिम भय दिखाकर गोदावरी इस्पात के अनियमिता को उठाने वालों के खिलाफ विवाद पैदा किया जाता है। एवं उन्हें डराने का प्रयास किया जाता है। शासन प्रशासन को चाहिए कि गोदावरी इस्पात की अनियमित एवं गोदावरी इस्पात द्वारा भानुप्रतापपुर के वाहन मालिकों से किये जा रहे हैं भेदभाव पर तत्काल कार्रवाई करें। पत्र की प्रति उन्होंने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, कलेक्टर कांकेर को भी दिया है।

  • Related Posts

    जिला चिकित्सालय बीजापुर में जटिल सर्जरी सफल, गंभीर अवस्था में भर्ती युवक को मिला नया जीवन

    *गैंग्रीन्स सिग्मॉइड वॉल्वुलस जैसी गंभीर बीमारी का सफल ऑपरेशन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तत्परता से बची मरीज की जान*   रायपुर , 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला चिकित्सालय बीजापुर…

    Read more

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने वृद्धाश्रम और सखी सेंटर का किया औचक निरीक्षण

    *“पीड़ितों को न्याय और सहायता में देरी नहीं होनी चाहिए” –सुश्री पायल टोपनो* रायपुर , 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था