Ro no D15139/23

कुरूद नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कुरूद में शुरू होंगे लॉ, नर्सिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेज

मिनी लायब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज सुबह से ही कुरूद नगर पंचायत पहुंचकर वहां चल रहे विकास कार्यों और अन्य सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर सबसे पहले जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव के साथ स्वर्गीय डॉ.खेतराम चन्द्राकर स्मृति पुस्तकालय (मिनी लायब्रेरी) पहुंचे। सुबह-सुबह जिले के दो आईएएस अधिकारियों को अपने बीच पाकर लायब्रेरी में पढ़ रहे विद्यार्थियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनकी पढ़ाई तथा परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने मौजूद विद्यार्थियों से लायब्रेरी में सुविधाएं बढ़ाने और दूसरी समस्याओं के बारे में भी पूछा। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की मांग पर लायब्रेरी में पीएससी, एसएससी, व्यावसायिक परीक्षा मण्डल आदि संस्थाओं की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उच्च गुणवत्ता का स्टडी मटेरियल और किताबें आदि उपलब्ध कराने के निर्देश नगर पंचायत के सीएमओ को दिए। उन्होंने लायब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए पीने के पानी और साफ-सुथरे शौचालय की व्यवस्था करने को भी कहा। कलेक्टर ने विद्यार्थियों का मेहनत कर मन लगाकर पढ़ने और जीवन में आगे बढ़ने की समझाईश दी। उन्होंने अपने छात्र जीवन के कई संस्मरण भी विद्यार्थियों को बताए।

इसके बाद कलेक्टर ने कुरूद में शुरू होने वाले लॉ कॉलेज के लिए चयनित भवन और नर्सिंग कॉलेज के लिए चयनित भूमि का भी अवलोकन किया। उन्होंने लॉ कॉलेज के लिए चयनित मांगलिक भवन में साफ-सफाई कराने, टूट-फूट की मरम्मत कराने, दरवाजे-खिड़कियां लगवाने के साथ-साथ पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इस शिक्षा सत्र से कुरूद में लॉ कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज संचालन शुरू करने की मंजूरी राज्य शासन द्वारा दी गई है। इन कॉलेजों को प्रारंभिक चरण में अस्थायी रूप से कुरूद नगर पंचायत क्षेत्र में उपलब्ध शासकीय-सार्वजनिक भवनों में शुरू किया जाएगा। आज के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दोनों कॉलेजों के नए भवन बनाने के लिए प्रस्ताव एवं प्राक्कलन भी जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने नए पॉलीटेक्निक कॉलेज के संचालन के लिए पुराने केन्द्रीय विद्यालय वाले भवन का भी निरीक्षण किया और चालू सत्र से कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने के लिए भवन की मरम्मत आदि का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    आयुष विभाग व जिला प्रशासन का संयुक्त प्रयास बस्तर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

        597 ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार, 155 विद्यार्थियों ने सीखा योग जगदलपुर, 8 सितम्बर 2026/ आयुष संचालनालय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार 7 सितंबर को…

    Read more

    भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या

    रायपुर, 08 सितंबर 2026/भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आज लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस्कृतिक संध्या…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु