Ro no D15139/23

कलेक्टर का कुरूद सिविल अस्पताल निरीक्षण : मरीजों से ली जानकारी

अस्पताल के व्यवस्थित संचालन के लिए बीएमओ को मिली तारीफ

हर हफ्ते होंगे सी सेक्शन, शत्-प्रतिशत प्रसव अस्पताल में ही कराने के निर्देश

धमतरी । कुरूद नगर पंचायत क्षेत्र के सिविल अस्पताल का आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव के साथ सिविल अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से बात की। कलेक्टर ने मरीजों की तबीयत का हाल जाना और अस्पताल में किए जा रहे इलाज आदि के बारे में विस्तार से पूछा। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं और डॉक्टरों तथा कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में भी मरीजों से फीडबैक लिया। मरीजों से बात करने के बाद संतुष्ट कलेक्टर ने सिविल अस्पताल के व्यवस्थित संचालन के लिए बीएमओ डॉ.यू.एस.नवरत्न की तारीफ की। उन्होंने अस्पताल में हर महीने हो रहे संस्थागत प्रसवों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कुरूद क्षेत्र में शत्-प्रतिशत प्रसव अस्पतालों में ही कराने का प्रयास करने के निर्देश मौजूद अमले को दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अपने निरीक्षण के दौरान मरीजों से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने एक्स रे कक्ष, दवाई वितरण कक्ष, दन्त चिकित्सा विभाग से लेकर विभिन्न वार्डां और ओपीडी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। बीएमओ डॉ.नवरत्न ने बताया कि अस्पताल में क्रिटीकल डिलीवरी केसों में सीजेरियन प्रसव के लिए बाहर से भी डॉक्टर बुलाए जाते हैं। धमतरी, रायपुर से लेकर गरियाबंद तक से सर्जरी के लिए सर्जन और एनीस्थिसिया विशेषज्ञ अस्पताल में आते हैं और सफल प्रसव कराते हैं। डॉ.नवरत्न ने बताया कि अस्पताल में इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब तक 38 सफल सिजेरियन प्रसव किए जा चुके हैं। इस वर्ष अस्पताल में एक सौ सफल प्रसव कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बीएमओ ने यह भी बताया कि कुरूद क्षेत्र में 99 प्रतिशत प्रसव अस्पतालों में ही किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने इस पर बीएमओ की प्रशंसा की और उन्हें लोगों को इलाज की बेहतर सुविधाओं के लिए सभी संभव सहायता देने का भी आश्वासन दिया। कलेक्टर ने अस्पताल की नई बनने वाली बिल्डिंग के निर्धारित स्थल का भी अवलोकन किया और रकबे के हिसाब से ड्रॉइंग डिजाईन तैयार कराकर जल्द से जल्द काम शुरू कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री मिश्रा ने अस्पताल में मौजूद मरीजों को मातृ वंदन योजना, प्रसूति सहायता योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसी शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने उपस्थित डॉक्टरों को अस्पताल में भर्ती और इलाज के लिए आने वाले मरीजों का गंभीरता से इलाज करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    आयुष विभाग व जिला प्रशासन का संयुक्त प्रयास बस्तर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

        597 ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार, 155 विद्यार्थियों ने सीखा योग जगदलपुर, 8 सितम्बर 2026/ आयुष संचालनालय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार 7 सितंबर को…

    Read more

    भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या

    रायपुर, 08 सितंबर 2026/भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आज लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस्कृतिक संध्या…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु