Ro no D15139/23

भालूकोन्हा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों से जानी समस्याएं

श्मशान घाट तक जाने सड़क बनाने में भूमि विवाद सुलझाने के दिए निर्देश

पानी टंकी के चारों ओर चैन फेन्सिंग लगाने को भी कहा

धमतरी । कुरूद विकासखण्ड में अपने प्रवास के दौरान आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने भालूकोन्हा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। कलेक्टर ने शीतला मंदिर के सामने बरगद पेड़ के नीचे सड़क पर खड़े होकर भालूकोन्हा निवासियों से उनकी समस्याओं और गांव के विकास के लिए किए जाने वाले कामों के बारे में पूछा। उन्होंने गांव में पानी की आपूर्ति और जल जीवन मिशन के तहत किए गए कामों की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों से ली। इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। अपने प्रवास के दौरान कलेक्टर ने भालूकोन्हा में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से पानी आपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने गांव में बनी पानी की टंकी की क्षमता और उसे भरने तथा गांव में जलापूर्ति की व्यवस्था के बारे में भी पीएचई विभाग के अधिकारियों से पूछा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गांव में 40 किलोलीटर क्षमता की ओव्हरहेड टंकी का निर्माण कराकर सभी घरों में नल से पानी की आपूर्ति की जा रही है। पानी की टंकी भरने और घरों तक पानी पहुंचाने के लिए नल खोलने-बंद करने का काम गांव के ही युवा श्री कन्हैया को सौंपा गया है। गांव में सुबह और शाम दो बार पानी की आपूर्ति की जाती है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि 144 घरों में जलापूर्ति की जा रही है, परन्तु गांव में लोगों द्वारा टुल्लू पम्प लगाकर पानी खींचने से कभी-कभी दूर के घरों में पानी की समस्या हो जाती है। कलेक्टर ने ग्रामीणों को अपने-अपने घरां के नलों में टुल्लू पम्प हटाने की समझाईश दी। उन्होंने पम्प ऑपरेटर कन्हैया से भी बात की। कन्हैया ने बताया कि पानी की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रति घर प्रतिमाह 50 रूपये शुल्क लेते हैं। कन्हैया ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत की बैठक में यह शुल्क निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने पानी की टकी के चारों तरफ चैन फेन्सिंग लगाकर सुरक्षा करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों से बातचीत के दौरान आश्रित ग्राम गोबरा में नया नलकूप खोदने की मांग भी कलेक्टर से की गई। इसके साथ ही भालूकोन्हा में श्मशान घाट तक जाने के लिए सीसी रोड बनाने की भी मांग ग्रामीणों ने की। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि श्मशान घाट तक जाने के लिए प्रस्तावित सड़क भूमि के एक हिस्से पर ग्राम के ही एक व्यक्ति द्वारा मालिकाना हक बताकर सड़क बनाने से रोका जा रहा है। कलेक्टर ने मौजूद एसडीएम को इसकी विस्तृत जांच कर विवाद सुलझाने के निर्देश दिए। अपने प्रवास के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड बनाने, किसान पंजीयन कराने से लेकर आंगनबाड़ी केन्द्रां के संचालन के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें