Ro no D15139/23

आपत्तियों का निराकरण कर जल्द मंजूरी के लिए भेजें नगरीय निकायों के मास्टर प्लान

*निर्माण कार्यों में समय सीमा और गुणवत्ता का हो पालन*
*नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश*

धमतरी 03 अप्रैल 2025/जिले के नगरीय निकायों में चल रहे विकास कार्यों और अन्य राजस्व संबंधी कामों की समीक्षा आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों की बैठक में की। बैठक में नगरनिगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल सहित अन्य पांच नगर पंचायतों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर ने सबसे पहले नगरीय निकायों के मास्टर प्लान के बारे में एक-एक कर जानकारी ली। उन्होंने अगले दस सालों में नगरीय निकायों की जनसंख्या में बढ़ोत्तरी के हिसाब से मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इसमें नगरनिवेश विभाग की भी मदद लेने को कहा। उन्होंने पहले से बने मास्टर प्लान में आई दावा-आपत्तियों आदि का भी जल्द से जल्द निराकरण करने को कहा।
बैठक में श्री मिश्रा ने शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभी तक अप्रारंभ आवासों के काम में आ रही रूकावटों की भी जानकारी ली। श्री मिश्रा ने जमीन, हितग्राही राशि आदि के लिए विशेष प्रयास कर आवासों का काम शुरू कराने पर जोर दिया। कलेक्टर ने द्वितीय चरण के आवास सर्वे का काम भी 15 दिनों में पूरा करने को कहा। उन्होंने सर्वे में अब तक पात्र पाए गए हितग्राहियों के मकानों के लिए ड्राइंग डिजाईन बनाकर स्वीकृति हेतु वरिष्ठालय को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में श्री मिश्रा ने नगरीय निकायों में संपत्तिकर एवं यूजर चार्ज वसूली की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर सम्पत्ति कर पटाने की तिथि एक माह बढ़ा दी गई है। अब 30 अप्रैल तक लोग अपनी सम्पत्ति का कर जमा कर सकेंगे। उन्होने इस अवधि में शत्-प्रतिशत संपत्ति कर वसूल करने अभियान चलाने को कहा। कलेक्टर ने बड़े बकायादारों की संपत्ति कर वसूलने पर जोर दिया।
*पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश-*
आगामी दिनों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों में पानी की आपूर्ति के लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पानी की समस्या वाले वार्डों का हेण्डपंप आदि मरम्मत कराने, जरूरत के हिसाब से राईजर पाईप बढ़ाने के साथ ठीक ना हो सकने वाली खराब मोटरों को बदलवाने के लिए भी कहा। कलेक्टर ने जरूरत पड़ने पर टेंकरों की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को पानी की आपूर्ति की जा सके। श्री मिश्रा ने जिले के छह नगरीय निकायों में चल रहे निर्माण कार्यों की भी जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने स्टेडियम, सड़क, सीसी रोड, सामुदायिक भवन, ओव्हर हेड टैंक आदि के काम पूरी गुणवत्ता से निर्धारित मापदण्डों के अनुसार ही कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्यों को बेवजह लंबित रखने या गुणवत्ताहीन काम करने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही करने को भी कहा।

  • Related Posts

    नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश

      प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, खरतुली के स्वयंसेवकों ने नाटक के माध्यम से जगाई सामाजिक चेतना धमतरी, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के…

    Read more

    कलेक्टर मिश्रा ने गांवों में विकास कार्यों का लिया जायजा, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने किया प्रेरित

    स्किल सेंटर, स्कूल, सड़क, खेल मैदान और अर्जुनी तालाब का किया निरीक्षण;   धमतरी 1 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने गुरुवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी