Ro no D15139/23

सुशासन तिहार को लेकर लोगों में दिखा उत्साह, आवेदकों ने की पहल की सराहना

कलेक्टर ने बतौली एवं सीतापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण
सुशासन तिहार के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मुनादी कराने के निर्देश
अम्बिकापुर । राज्य में सुशासन की स्थापना सुनिश्चित करने के लिए शुरू किए गए सुशासन तिहार को जिले के नागरिकों ने अभिनव पहल एवं लोक हितैषी कदम बताते हुए सराहना की है। जिलेवासियों ने कहा कि सुशासन तिहार के पहले चरण में आम जनता के द्वारा मांग एवं शिकायत दोनों तरह के आवेदन समाधान पेटी के माध्यम से लिए जा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से आम जनता के समस्या एवं शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निराकरण किया जाएगा। जिससे शासकीय कामकाज में पारदर्शिता भी आएगी। ग्राम पंचायत बतौली की रहने वाली महिला श्रीमती निलिमा मिंज ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत हमारे ग्राम पंचायत में समाधान पेटी रखी गई है। इस पेटी में हम अपनी शिकायत एवं समस्या के लिए आवेदन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक निश्चित समय अवधि में समस्याओं का निराकरण होने से हमें शासन के हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। ग्राम पंचायत भटको की रहने वाली श्रीमती अनिता पाले ने कहा कि सुशासन तिहार के प्रति सभी वर्गों में उत्सुकता एवं हर्ष व्याप्त है। अनिता ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस सुशासन तिहार के माध्यम से हमारे जैसे अनेक जरूरतमंद लोगों के मांगों एवं समस्याओं का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित हो सकेगा। इस पहल के लिए उन्होंने राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए सराहना की।
वहीं ग्राम पंचायत देवगढ़ के रहने वाले किसान श्री रामेश्वर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का निर्धारित समयावधि में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का उपाय किया जा रहा है। जिससे आम जनता को योजनाओं का लाभ मिलने के साथ-साथ शासकीय कार्यों में पारदर्शिता भी आएगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश में मनाए जा रहे सुशासन तिहार की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
वहीं कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिले में चल रहे सुशासन तिहार के क्रियान्वयन को लेकर बतौली एवं सीतापुर ब्लॉक के खड़धोवा, भटको, कुनकुरी देवगढ़ और सोनतराई ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली, और ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण को सुशासन तिहार की जानकारी मिल सके इसके लिए गांव-गांव मुनादी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारी को ग्रामीणों से संवाद कर आवेदन भरने में सहयोग करने को कहा। जिससे ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाई जा सके।
इस दौरान सीतापुर अपर कलेक्टर श्री अमृतलाल ध्रुव,एसडीएम श्री नीरज कौशिक, तहसीलदार एवं जनपद सीईओ सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत