Ro no D15139/23

संभागायुक्त ने सुशासन तिहार अंतर्गत रघुनाथ नगर का औचक निरीक्षण किया, लापरवाही पर जताई नाराजगी

अम्बिकापुर । सरगुजा संभाग आयुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा ने सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत ग्राम पंचायत रघुनाथनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में कमियां पाए जाने पर संभागायुक्त आयुक्त ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी वाड्रफनगर पर नाराज़गी जताई।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने देखा कि ग्राम पंचायत में समाधान पेटी व्यवस्थित रूप से नहीं लगाई गई है। साथ ही, प्रचार-प्रसार में कमी, पर्याप्त संख्या में आवेदन पत्रों की अनुपलब्धता, भ्रमण दल का गठन न होना, और आवेदन पत्र भरवाने हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित न करना जैसी गंभीर लापरवाहियां सामने आईं।
इसके अतिरिक्त, आयुक्त ने ग्राम बेबदी का भी दौरा कर ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मार्च माह का राशन अब तक 171 हितग्राहियों को प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर आयुक्त ने नाराज़गी प्रकट करते हुए ज़िला खाद्य अधिकारी बलरामपुर को तत्काल समस्या का निराकरण कर आज ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    शासकीय उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया चावल उत्सव

      कोरबा 07 मई 2026/सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों में राशनकार्ड धारक हितग्राहियों को खाद्यान्न का नियमित एवं सुचारू वितरण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक माह चावल उत्सव…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत, कलेक्टर ने स्वीकृत की 8 लाख की सहायता राशि

    रायपुर,07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सरकार के जन-हितैषी निर्देशों के तहत जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा ने प्राकृतिक आपदा के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवारों को संबल…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…