Ro no D15139/23

तीसरे दिन लोगो में आवेदन करने दिखा उत्साह

*सुशासन तिहार 2025*

*जिले में अब तक मिले 48 हजार 877 आवेदन*

धमतरी,10 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शुरू हुए राज्यव्यापी सुशासन तिहार के तीसरे दिन भी लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ बड़ी संख्या में अपनी मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन दिये। सरकार से संवाद और समस्याओं के समाधान की इस पहल से लोग अपनी समस्याओ, शिकायतों और मांगो क़ो शासन- प्रशासन के समक्ष रख कर भरोसा कर रहे है, की उनकी समस्याओ का समाधान होगा।
जिले में अब तक 48 हजार 477 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमे आवास, स्वास्थ्य सहायता, मनरेगा जॉब कार्ड, विद्युत, पेयजल, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन, आवास, साफ-सफाई, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दे रहे हैं। शासन द्वारा सुशासन तिहार में अपनी मांगो क़ो रखना और भी आसान बनाया गया है। इसके लिए www.sushasantihar.cg.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार 2025 संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। सुशासन तिहार 2025 का आयोजन तीन चरणों में होगा पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरी एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल हुई साकार : निरई माता आराध्य केंद्र में सोलर हाई मास्ट लाइट का कार्य पूर्ण

    धमतरी, 28 जुलाई 2026/ जिले के धार्मिक एवं आस्था स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ग्राम पंचायत मोहेरा अंतर्गत निरई स्थित आराध्य…

    Read more

    मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना, लॉटरी के माध्यम से 265 श्रद्धालुओं का चयन, 5 अगस्त से द्वारिका-सोमनाथ-नागेश्वर की पावन यात्रा

    धमतरी, 28 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत धमतरी जिले के 265 पात्र हितग्राहियों का चयन 5 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक प्रस्तावित द्वारिका, सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends