Ro no D15139/23

डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

धनबाद. भारतीय डाक विभाग ने डाक सामग्री के वर्गीकरण और सेवाओं में बदलाव किया है. नयी व्यवस्था में पत्र और पार्सल के बीच अंतर को अधिक स्पष्ट किया गया है. डाक विभाग के मौजूदा नियमों के अनुसार पत्र का वजन 500 ग्राम तक हो सकता है, जबकि निर्धारित शर्तों के आधार पर 500 ग्राम से अधिक वजन वाली सामग्री पार्सल श्रेणी में आती है.

बैंकिंग और सरकारी दस्तावेजों की अलग श्रेणी

नयी व्यवस्था में लिखित और मुद्रित सामग्री के साथ बैंकिंग तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों की बुकिंग को लेकर वर्गीकरण स्पष्ट किया गया है. पासबुक, चेकबुक, बैंक स्टेटमेंट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और स्वागत किट जैसी सामग्री को दस्तावेज श्रेणी में भेजने की व्यवस्था है. आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी डाक से भेजे जा सकते हैं.

स्पीड पोस्ट के लिए भी डाक विभाग ने दस्तावेज और पार्सल को अलग-अलग श्रेणियों में परिभाषित किया है. नियमों के अनुसार स्पीड पोस्ट दस्तावेज का वजन 500 ग्राम तक निर्धारित है.

राखी और 500 ग्राम तक के गैर-वाणिज्यिक उपहार

राखी वाले लिफाफे, शुभकामना कार्ड और 500 ग्राम तक के गैर-वाणिज्यिक उपहार पैकेट को भी निर्धारित शर्तों के तहत पत्र श्रेणी में रखा गया है. वहीं, निर्धारित पत्र श्रेणी में नहीं आने वाली अन्य सामग्री को पार्सल के रूप में बुक किया जायेगा. इससे बुकिंग के समय सामग्री की सही श्रेणी तय करने में सुविधा होगी.

24 और 48 स्पीड पोस्ट से समयबद्ध डिलीवरी

डाक विभाग ने समयबद्ध डिलीवरी के लिए 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट जैसी प्रीमियम सेवाएं शुरू की हैं. विभाग के अनुसार 24 स्पीड पोस्ट में अगले दिन और 48 स्पीड पोस्ट में दो दिन के भीतर डिलीवरी का लक्ष्य रखा गया है. 24 स्पीड पोस्ट की सुविधा फिलहाल छह महानगरों के सभी पिन कोड में उपलब्ध है.

इन सेवाओं में रियल टाइम ट्रैकिंग और 24 स्पीड पोस्ट में ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं. अगले दिन डिलीवरी निर्धारित समय में नहीं होने पर 24 स्पीड पोस्ट में डाक शुल्क वापसी का प्रावधान भी विभाग ने बताया है.

बुकिंग के समय भ्रम कम होने की उम्मीद

डाक सामग्री की श्रेणी स्पष्ट होने से ग्राहकों को पत्र, दस्तावेज और पार्सल के लिए सही सेवा चुनने में सुविधा मिलने की उम्मीद है. वहीं, जरूरी दस्तावेज भेजने वाले ग्राहकों के लिए समयबद्ध स्पीड पोस्ट सेवाएं अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराती हैं. डाक विभाग की मौजूदा व्यवस्था में सामान्य स्पीड पोस्ट दस्तावेज सेवा देशभर में उपलब्ध है.

  • Related Posts

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POK) में जारी आंदोलन अब नियंत्रण रेखा LOC के करीब पहुंच गया है. मंधोल इलाके में आयोजित एक सभा में हजारों लोग जुटे हुए हैं.…

    Read more

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के खिलाफ जारी जंग में रोबोट सैनिकों की मदद से 15,700 से ज्यादा मिशन पूरे किए और 3000 सैनिक मारे गए. इसके साथ-साथ…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग