Ro no D15139/23

POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POK) में जारी आंदोलन अब नियंत्रण रेखा LOC के करीब पहुंच गया है. मंधोल इलाके में आयोजित एक सभा में हजारों लोग जुटे हुए हैं. आयोजकों और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 25 हजार लोगों की भीड़ जुटी हुई हैं. मंधोल LOC से करीब 7 किलोमीटर दूर है. प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ नारे लगाए और भारत की ओर जाने वाली पुंछ-मेंढर रास्ते को खोलने की मांग कर रहे हैं.

आर-पार की लड़ाई का ऐलान

  • जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी प्रमुख भूमिका निभा रही है. संगठन लंबे समय से POK में बिजली की कीमत, जरूरी सामान की कीमत, रोजगार, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और शासन से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहा है.
  • प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ने प्रदर्शन के कारण सरकार ने पीओके की सप्लाई लाइन को काट दिया है. जिसके कारण लोगों को दिक्कत हो रही है. लोगों के पास आटा और खाने का सामान नहीं है. 5 जून से पीओके में जारी आंदोलन के
  • 5 जून से शुरू हुए इस आंदोलन के दौरान कई इलाकों में प्रदर्शन और सुरक्षा बलों के साथ तनाव की खबरें सामने आई हैं. लेकिन सोमवार को 115 वें दिन मंधोल के इलाके में खासी गहमागहमी देखी गई.
  • मंधोल की सभा में जेएएसी से जुड़े नेता सरदार अमान खान ने एलओसी को लेकर भीड़ के सामने पाकिस्तान सरकार और सेना को लेकर सवाल उठाया और उन्होंने पुंछ और मेंढर की तरफ जाने वाले रास्ते को खोलने और एलओसी की मौजूदा व्यवस्था को खत्म करने की मांग की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों में शामिल कई लोगों ने भारत के साथ जुड़ने की इच्छा जताई हैं. देखिए वीडियो..
  • पीओके में क्या है राजनीतिक स्थिति ?

    • जानकारी के लिए बता दें कि जारी आंदोलन और लोगों के विरोध के बावजूद POK में चुनाव हुए. चुनाव कई चरणों में कराए गए और पहले चरण में 27 जुलाई को मीरपुर डिवीजन की 13 सीटों पर मतदान हुआ.
    • बाद के चरणों में दूसरे इलाकों में मतदान हुआ. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) ने चुनाव में मजबूत प्रदर्शन किया और इफ्तिखार गिलानी पीओके के प्रधानमंत्री बने.
    • फिलहाल मंधोल में जुटी भीड़ ने आंदोलन को एलओसी के करीब पहुंचाकर इसे नया राजनीतिक और सुरक्षा मुद्दा बना दिया है. आगे हालात किस दिशा में जाएंगे, यह प्रदर्शनकारियों की अगली रणनीति और पाकिस्तान सरकार की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा.

    मुनीर के सामने पीओके की चुनौती, आगे क्या होगा?

    • पीओके में बढ़ता असंतोष अब पाकिस्तान की सत्ता और सेना के लिए बड़ी चुनौती बनता दिखाई दे रहा है. आंदोलन के दबाव के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि पाकिस्तान की सेना हालात को नियंत्रित करने के लिए किस हद तक हस्तक्षेप करेगी.
    • दूसरी ओर, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय अधिकारों से जुड़े सवाल भी महत्वपूर्ण हैं. अगर मौजूदा आंदोलन लगातार मजबूत होता है और स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ती है, तो पीओके की राजनीतिक स्थिति पर बहस और तेज हो सकती है.
  • Related Posts

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    धनबाद. भारतीय डाक विभाग ने डाक सामग्री के वर्गीकरण और सेवाओं में बदलाव किया है. नयी व्यवस्था में पत्र और पार्सल के बीच अंतर को अधिक स्पष्ट किया गया है. डाक…

    Read more

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के खिलाफ जारी जंग में रोबोट सैनिकों की मदद से 15,700 से ज्यादा मिशन पूरे किए और 3000 सैनिक मारे गए. इसके साथ-साथ…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग