Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने समाधान शिविरों में सुनीं जनसमस्याएं

*सुशासन तिहार में दिखा जनसेवा का जज्बा*

*त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

रायपुर, 11 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सीधे जनता तक पहुंच कर उनकी समस्याओं के निदान करने सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के कई ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने समाधान शिविरों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ग्राम शिवप्रसादनगर, कसलगिरी, पार्वतीपुर, गणेशपुर और अजबनगर में आयोजित शिविरों में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सीधे ग्रामीणों से संवाद किया और शासन की योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह तिहार जनता तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने न केवल प्रशासनिक संवाद किया, बल्कि गणेशपुर में आयोजित पारंपरिक सरहुल पूजा में भी सहभागिता निभाई। उन्होंने मांदर की थाप पर आदिवासी महिलाओं के साथ पारंपरिक नृत्य में भी भाग लिया, जिससे सांस्कृतिक वातावरण और भी जीवंत हो उठा।

शिविरों में ग्रामीणों ने राशन कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल संरक्षण योजनाएं और महिला स्व-सहायता समूहों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी और योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री श्री गणेशराम भगत, जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति संत सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री नरेंद्र यादव, जनपद उपाध्यक्ष श्री मनमत बछाड़, श्री हरीश सिंह, स्वाति राजवाड़े, सीमा सिंह मनिबग्गा सहित कई जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत