Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025: गांव-गांव शहर-शहर में लगी समाधान पेटी

*सुशासन तिहार को लेकर लोगों में दिखा उत्साह*

*सरगुजा जिले में 14 हजार से अधिक आवेदन हुए प्राप्त*

रायपुर, 11 अप्रैल 2025/ आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश स्तर पर सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जो कि 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक चलेगा। बता दें कि तीन चरणों में चलने इस तिहार में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक समाधान पेटी और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से साढ़े पांच बजे की स्थिति में सरगुजा जिले में कुल 14426 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें नगरीय निकाय क्षेत्र के अम्बिकापुर में समाधान पेटी के माध्यम से मांग के 517 एवं शिकायत के 49 सहित कुल 566 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मांग के 306 एवं शिकायत के 407 कुल 973 आवेदन प्राप्त हुए। इसी तरह सीतापुर में समाधान पेटी के माध्यम से मांग के 07 एवं 01 शिकायत कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 43 मांग और 6 शिकायत कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं लखनपुर में समाधान पेटी के माध्यम से 76 मांग और 02 शिकायत कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 19 मांग और 02 शिकायत कुल 21 आवेदन मिले।

सुशासन तिहार विकासखंड स्तर पर अम्बिकापुर में 1310 मांग और 20 शिकायत कुल 1330 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 621 मांग और 96 शिकायत कुल 717 आवेदन प्राप्त हुए। बतौली में 999 मांग और 09 शिकायत कुल 1008 के आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 348 मांग और 42 शिकायत कुल 390 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। लखनपुर में 2331 मांग और 48 शिकायत के कुल 2379 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 447 मांग और 36 शिकायत कुल 483 आवेदन प्राप्त हुए।

इसी प्रकार लूण्ड्रा में 861 मांग और 11 शिकायत कुल 872 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 473 मांग और 32 शिकायत कुल 505 आवेदन प्राप्त हुए। मैनपाट में 1128 मांग और 30 शिकायत कुल 1158 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 364 मांग और 29 शिकायत कुल 393 आवेदन प्राप्त हुए। सीतापुर में 714 मांग और 04 शिकायत कुल 718 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 486 मांग और 37 शिकायत कुल 523 आवेदन प्राप्त हुए। उदयपुर में 2254 मांग और 42 शिकायत कुल 2296 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 471 मांग 47 शिकायत कुल 518 आवेदन प्राप्त हुए। सुशासन तिहार के दूसरा चरण 12 अप्रैल से 04 मई तक प्राप्त मांग और शिकायतों का संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित समयावधि में निराकरण किया जाएगा। इसके पश्चात अंतिम एवं तीसरे चरण में 05 मई से 31 मई तक शिविर के माध्यम से आम जनता से संवाद स्थापित कर समाधान किए जाएंगे।

*सरगुजा कलेक्टर ने लूण्ड्रा ब्लॉक का किया निरीक्षण*

लूण्ड्रा विकासखंड के बटवाही, डड़गांव, बुलंगा और लूण्ड्रा ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों का कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया और उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों प्राप्त सभी आवेदनों को शीघ्रता से ऑनलाइन पोर्टल पर प्रविष्ट करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय रोजगार मेला 07 एवं 08 अक्टूबर को रायपुर में

    *अब तक 36 नियोजकों एवं प्लेसमेंट संस्थाओं से 8,720 पदों की जानकारी प्राप्त*   *10वीं-12वीं से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग एवं स्नातकोत्तर युवाओं तक के लिए रोजगार के अवसर*  …

    Read more

    दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि*   *मुख्यमंत्री ने कहा- दूरस्थ अंचलों की दूरियां घटेंगी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा