Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025 गांव-गांव शहर-शहर में लगी समाधान पेटी

सुशासन तिहार को लेकर लोगों में दिखा उत्साह
कलेक्टर ने लूण्ड्रा ब्लॉक का किया निरीक्षण
पोर्टल में सभी आवेदन प्रविष्ट करने के दिए निर्देश
जिले में 14426 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए
 

अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2025/ आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश स्तर पर सुशासन तिहार मनाया जा रहा है जोकि 8 अप्रैल से 31 मई तक चलेगा।
बता दें कि तीन चरणों में चलने इस तिहार में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक समाधान पेटी और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से साढ़े पांच बजे की स्थिति में जिले में कुल 14426 आवेदन प्राप्त किए गए हैं । जिसमें नगरीय निकाय क्षेत्र के अम्बिकापुर में समाधान पेटी के माध्यम से मांग के 517 एवं शिकायत के 49 सहित कुल 566 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मांग के 306 एवं शिकायत के 407 कुल 973 आवेदन प्राप्त हुए।
सीतापुर में समाधान पेटी के माध्यम से मांग के 07 एवं 01 शिकायत कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 43 मांग और 6 शिकायत कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए।
वहीं लखनपुर में समाधान पेटी के माध्यम से 76 मांग और 02 शिकायत कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 19 मांग और 02 शिकायत कुल 21 आवेदन मिले।

सुशासन तिहार विकासखंड स्तर पर
अम्बिकापुर में कुल 1310 मांग और 20 शिकायत कुल 1330 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 621 मांग और 96 शिकायत कुल 717 आवेदन प्राप्त हुए।
बतौली में 999 मांग और 09 शिकायत कुल 1008 के आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 348 मांग और 42 शिकायत कुल 390 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।
लखनपुर में 2331 मांग और 48 शिकायत के कुल 2379 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 447 मांग और 36 शिकायत कुल 483 आवेदन प्राप्त हुए।
लूण्ड्रा में 861 मांग और 11 शिकायत कुल 872 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 473 मांग और 32 शिकायत कुल 505 आवेदन प्राप्त हुए।
मैनपाट में  1128 मांग और 30 शिकायत कुल 1158 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 364 मांग और 29 शिकायत कुल 393 आवेदन प्राप्त हुए।
सीतापुर में 714 मांग और 04 शिकायत कुल 718 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 486 मांग और 37 शिकायत कुल 523 आवेदन प्राप्त हुए।
उदयपुर में 2254 मांग और 42 शिकायत कुल 2296 आवेदन प्राप्त हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 471 मांग 47 शिकायत कुल 518 आवेदन प्राप्त हुए।
सुशासन तिहार के दूसरा चरण 12 अप्रैल से 04 मई तक प्राप्त मांग और शिकायतों का संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित समयावधि में निराकरण किया जाएगा। इसके पश्चात अंतिम एवं तीसरे चरण में 05 मई से 31 मई तक शिविर के माध्यम से आम जनता से संवाद स्थापित कर समाधान किए जाएंगे।

कलेक्टर ने लूण्ड्रा ब्लॉक का किया निरीक्षण

लूण्ड्रा विकासखंड के बटवाही, डड़गांव, बुलंगा और लूण्ड्रा ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों का कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया और उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों प्राप्त सभी आवेदनों को शीघ्रता से ऑनलाइन पोर्टल पर प्रविष्ट करने के निर्देश दिए। इस दौरान लूण्ड्रा तहसीलदार सुश्री सुरेखा सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    संभागायुक्त ने संयुक्त जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

      विभिन्न शाखाओं में नस्तियों के संधारण एवं कार्यप्रणाली का लिया जायजा ई-ऑफिस प्रणाली का करें अनिवार्य उपयोग – संभागायुक्त अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/    सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री…

    Read more

    संभागायुक्त  दुग्गा ने केशवपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लिया जायजा

    सर्वे प्रक्रिया परख सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/   सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सूरजपुर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा