Ro no D15139/23

छतों से बिजली उत्पादन कर रहे उपभोक्ता, पीएम सूर्य घर योजना से बिल हो रहा माइनस

रायपुर, 11 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में वृहद पैमाने पर पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसका लाभ उठाकर लोग अपने घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगाकर विद्युत उत्पादक बन रहे हैं। सोलर सिस्टम से अतिरिक्त बिजली, विद्युत विभाग के ग्रिड में ट्रांसफर होकर बिल से समायोजित हो जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को सीधी बचत होती है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप भारत सरकार ने आवासीय घरों को अपनी बिजली पैदा करने के लिए सशक्त बनाने के लिए 29 फरवरी 2024 को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दी थी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 2 किलोवाट क्षमता तक की प्रणालियों के लिए सौर इकाई लागत का 60 प्रतिशत और 2 से 3 किलोवाट क्षमता के बीच की प्रणालियों के लिए अतिरिक्त प्रणाली लागत का 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाती है। सब्सिडी की सीमा 3 किलोवाट क्षमता तक सीमित रखी गई है। वर्तमान में 1 किलोवाट प्रणाली के लिए 30,000 रुपये, 2 किलोवाट प्रणाली के लिए 60,000 रुपये तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक प्रणाली के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी लाभार्थियों को दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य लाभार्थी को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना है।

रायगढ़ के कोड़ातराई निवासी श्री जय नारायण चौधरी ने जनवरी 2025 में 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम लगवाया, जिस पर 1.90 लाख का खर्च आया। इस योजना के तहत उन्हें 78 हजार रुपए की सब्सिडी मिली, जो 15 दिनों में खाते में आ गई। पहले उनका मासिक बिजली बिल 2000 से 2500 रूपए आता था, लेकिन सोलर सिस्टम लगने के बाद पहला बिल सिर्फ 10 रूपए आया। फरवरी में 325 यूनिट बिजली उत्पादन में से 232 यूनिट खुद इस्तेमाल की और 93 यूनिट ग्रिड में ट्रांसफर कर दी, जिससे बिल माइनस में आ गया।

गौरतलब है कि 3 किलोवॉट सोलर सिस्टम से महीने में औसतन 300 यूनिट बिजली उत्पन्न होती है, जिससे सालभर में लगभग 25,920 रूपए की बचत हो सकती है। इसकी 25 वर्ष की लाइफ में लगभग साढ़े चार साल में लागत की वसूली हो जाती है। इसके बाद उपभोक्ता लगातार 20 वर्षों तक मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकते हैं। सरकार की ओर से सब्सिडी के तहत 3 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता पर 78,000 रूपए तक सहायता मिलती है। इसके लिए बैंकों से आसान लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। योजना का लाभ लेने के लिए नजदीकी विद्युत विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को कार्यशाला

    *नगरीय प्रशासन विभाग और हुडको द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में जुटेंगे नीति-निर्माता और विशेषज्ञ, शहरों के विकास पर होगा विमर्श*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ*…

    Read more

    भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक

    *अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील* रायुपर, 18 अक्टूबर 2026/भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम