Ro no D15139/23

एक देश-एक चुनाव” से समय, श्रम व धन की बचत होगी, समूचा देश बार बार के चुनाव से मुक्ति चाहता है – अशोक बजाज

रायपुर / भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दुनिया में भारत की साख बढ़ी है. अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण केवल वादा नहीं बल्कि एक प्रतिज्ञा थी जो पूरी हुई. सनातन धर्म के प्रति अब दुनिया भर के लोगों का नजरिया बदला है. उक्त उदगार जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बजाज ने क्षेत्र के ग्राम छांटा और परसदा में आयोजित मानस सम्मलेन में वक्त किये.

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रकला ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य अन्नू तारक, अभनपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, खोरपा के मंडल अध्यक्ष किशोर साहू एवं जनपद सदस्य ब्रह्मानंद साहू आदि उपस्थित थे. श्री बजाज ने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने डूबकी लगा कर धर्म के प्रति आस्था का परिचय दिया है. जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने, वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद अब भारत में “एक देश-एक चुनाव” की ओर बढ़ रहा है, यह एक बड़े बदलाव का संकेत है. उन्होनें कहा कि अब समूचा देश बार बार के चुनाव से मुक्ति चाहता है.

एक देश एक चुनाव से समय, श्रम व धन की बचत होगी. सभी पंचायतों से प्रस्ताव पारित कर सीधे राष्ट्रपति को भेंजें ताकि राष्ट्रपति को आपकी धारणा की जानकारी हो सके. इससे उन्हें निर्णय लेने में सुविधा होगी. कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा सरपंच एसकुमार साहू, पूर्व सरपंच गोपाल साहू, गुलाब साहू, दशरथ साहू, अशोक साहू, कमलनारायण साहू, भावेश दिवाकर, कृष्ण कुमार, राजू साहू, रूपनारायण, युवराज साहू, सरपंच परसदा रमेश वर्मा, उपसरपंच तारिणी साहू, खेलावन साहू, टीकू यादव, ललित , मोहन साहू, महेंद्र वर्मा, जगदीश साहू, बोधन ध्रुव, गोपाल साहू, होरी लाल, घनश्याम यादव, रामकुमार हिरवानी, द्वारका हिरवानी एवं शत्रुघ्न सेन सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे.
  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री