Ro no D15139/23

वन मंत्री कश्यप ने किया केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण

दुर्ग, 19 अप्रैल 2025/ प्रदेश के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड  अंतर्गत ग्राम जामगांव (एम) में केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण कर अद्यतन कार्याें का जायजा लिया। सांसद श्री विजय बघेल व जिला एवं जनपद पंचायत के प्रतिनिधि भी साथ मौजूद थे। लघु वनोपजों के प्रसंस्करण हेतु लगभग 23 करोड़ की लागत से 110 एकड़  क्षेत्र में विभिन्न प्रसंस्करण इकाई स्थापित किया जा रहा है। वन मंत्री श्री कश्यप ने इन इकाई में प्रसंस्करण होने वाले उत्पाद की जानकारी ली। गोदामों में भंडारित वनोपज, मिलेट्स फसल, प्रसंस्करण पश्चात् वितरण आदि की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रसंस्करण संयंत्र का भी अवलोकन किया। साथ ही निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वन मंत्री श्री कश्यप ने सम्पूर्ण इकाई परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को एक पेड़ माँ के नाम पर  लोगों से पौध रोपण करने की अपील की। इस अवसर पर डीएफओ श्री चंद्रशेखर परदेशी, एसडीएम श्री लवकेश ध्रुव एवं अन्य विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 
पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास 2.0 सर्वे पखवाड़े “मोर दुवार सांय सरकार” का सफल आयोजन

-कलेक्टर तथा जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम चुनकट्टा के आवासों का सर्वे कर हितग्राहियों को दी शुभकामनाएं

दुर्ग, 19 अप्रैल 2025/ जिले के विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत चुनकट्टा में आज प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास 2.0 सर्वे पखवाड़े “मोर दुवार सांय सरकार” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह तथा जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने आवासों का सर्वे कर हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने हितग्राही श्री अश्वनी एवं श्री नागेश को उनके आवास के सपने के साकार होने पर बधाई देते हुए उन्हें मिठाई एवं श्रीफल भेंट किया। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत चुनकट्टा के विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने हितग्राही श्री पवित्र कुमार कोशले के नाम स्वीकृत आवास का भूमिपूजन कर समय सीमा में आवास पूर्ण कराने हेतु नोडल अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही प्रगतिरत आवासो में से श्रीमती कवली ठाकुर के आवास का निरीक्षण कर नोडल एवं सचिव को जल्द ही कार्य पूर्ण कराने निर्देशित किया। पूर्ण हो चुके आवास हितग्राही श्रीमती सुलोचना को नये आवास की शुभकामनाएं दी। हितग्राहियों ने राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जनपद सदस्य चन्द्रिका कलिहारी, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, अन्य जनप्रतिनिधि, समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात