Ro no D15139/23

मनरेगा के संयुक्त आयुक्त ने ली पीएम आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा कार्यों की समीक्षा बैठक

कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय पर पूर्ण करने के निर्देश
अम्बिकापुर । राज्य कार्यालय से मनरेगा के संयुक्त आयुक्त श्री रामधन श्रीवास एवं तकनीकी सहायक श्री मनीष साहू के द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया।
समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने आवास निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने एवं कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा योजनान्तर्गत “गुड गवर्नेंस एक्टिविटी“ के तहत् जॉब कार्ड संधारण, वर्क फाइल संधारण, नागरिक सूचना पटल निर्माण एवं रोजगार दिवस के नियमित आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल सहित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा से जुड़े जिला एवं ब्लॉक स्तर के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के उपरांत अधिकारियों ने जनपद पंचायत उदयपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलका में मनरेगा के तहत निर्मित नवीन ग्राम पंचायत भवन एवं सेग्रीगेशन शेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में रखे गए सात पंजियों का अवलोकन कर संयुक्त आयुक्त श्री श्रीवास ने सभी पंजियों को अद्यतन करने एवं पूर्ण रूप से संरक्षित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सेग्रीगेशन शेड में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने को निर्देशित किया।
अंततः ग्राम पंचायत पलका,जनपद पंचायत उदयपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया गया, जहां अधिकारियों ने सभी कार्यों को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार, जल्द लौटेंगे कार्यकर्ताओं के बीच : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      0 वर्चुअल बैठकों के जरिए लगातार संगठन का कर रहे मार्गदर्शन, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘मन की बात’ जैसे प्रमुख कार्यक्रमों में रहे सक्रिय रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के…

    Read more

    कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाइन मुख्यमंत्री जनदर्शन,और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश

      जशपुरनगर 01 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशानुरूप संचालित सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के क्रियान्वयन संबंध में सोमवार को कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार