Ro no D15139/23

उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दो नये अग्निशमन वाहन का किया लोकार्पण

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरबा जिले को दो नये फायर ब्रिगेड वाहन की दी गई सौगात
औद्योगिक नगरी में आगजनी से निपटने में होगी आसानी

कोरबा 21 अपै्रल 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर कोरबा जिले को दो नये आधुनिक अग्निशमन वाहन की सौगात मिली है। कलेक्टोरेट परिसर में आज दो नये अग्निशमन वाहन का लोकार्पण उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 पवन सिंह कवंर, नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन एवं अन्य ने पूजा अर्चना कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि कोरबा एक औद्योगिक जिला है। यहां आग लगने की संभावनाओं को देखते हुए एवं आग से बचाव के लिये आधुनिक अग्निशमन वाहन की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों को भी अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराये गये हैं। यह खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में कभी भी आग लगने की घटना घट जाती है। ऐसे में अग्निशमन वाहन उपलब्ध होने से आग लगने की दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि दुर्घटनाओं का कोई समय नहीं होता, हम सतर्कता एवं सावधानी से बहुत सी दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। आग लगने जैसी घटनाएं अचानक से घटती है, इस दौरान सबसे पहले फायर ब्रिगेड को ही याद किया जाता है। पर्याप्त संख्या में फायर ब्रिगेड उपलब्ध होने पर बड़ी दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में आसानी होती है। यह सौभाग्य है कि आज दो नये फायर ब्रिगेड कोरबा जिले को मिले हैं। हम सभी को चाहिए कि छोटे रूप से बड़ा रूप धारण करने वाली आग को शुरूवाती चरणों में ही अपनी सूझबुझ से काबू कर लें। इससे जानमाल की हानि को भी रोका जा सकता है। हम सभी सतर्क और सावधान अवश्य रहें ताकि आग लगने जैसी घटनाएं न घटित हो।  होमगार्ड के कमांडेंट श्री बी.पी.सिदार ने बताया कि कोरबा जिले को 12 हजार लीटर क्षमता वाले वाटर वाउजर और पांच हजार लीटर क्षमता वाले वाटर टेंडर अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराये गये हैं। वाहनों को फायर स्टेशन में रखा जायेगा। इसका संचालन प्रशिक्षित होमगार्ड के जवान एवं नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नये वाहन प्राप्त होने से आगजनी की दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में सुविधा होगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे सहित होमगार्ड के जवान एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) श्रम विभाग की सहायता से बेटी के आईटीआई प्रशिक्षण को मिला संबल मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिली राशि से जमा की बेटी की फीस

    कोरबा 12 अक्टूबर 2026/जिले के गणेश चौक, पोड़ीबहार निवासी श्रीमती सावित्री बाई तंवर के पति श्री बुढवा सिंह तंवर मिस्त्री का काम करते हैं। परिवार की आजीविका मेहनत-मजदूरी पर निर्भर…

    Read more

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?