Ro no D15139/23

सुशासन तिहार : पैरी नदी से अवैध रेत निकालने की मिली शिकायत

*खनिज विभाग ने चैन माउंटेन जेसीबी की जब्त, आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी*

धमतरी 22 अप्रैल 2025/ सुशासन तिहार के दौरान पैरी नदी से अवैध रेत निकालने की शिकायत पर जिले के खनिज विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आज मगरलोड तहसील में डूमरपाली-खिसोरा क्षेत्र में पैरी नदी से अवैध रूप से रेत निकालते हुए विभाग के अधिकारियों ने एक चैन माउंटेन जेसीबी मशीन को जब्त किया है। विभाग के अधिकारियों ने इस मशीन को खिसोरा ग्राम पंचायत में अभिरक्षा में रखा है। यह कार्रवाई सुशासन तिहार के दौरान मिले आवेदन पर की गई है। अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को यह भरोसा भी दिलाया है कि आगे भी इस क्षेत्र से अवैध रूप से नदी से रेत निकालने पर कार्रवाईयां जारी रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के दौरान मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डूमरपाली निवासी श्री सूरज राम साहू ने क्षेत्र में अवैध रूप से रेत निकालने और उसे ऊंचे दामों पर बेचने की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर लगाम लगाने और इस काम लगे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए थे। यह कार्रवाई खान एवं खनिज अधिनियम तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम के प्रावधानों के तहत की गई है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    मेरी बेटी—मेरा स्वाभिमान’ धमतरी के धुमा में जिले के पहले मॉडल बालिका शौचालय का लोकार्पण

    गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक शाला को मिली बड़ी सौगात*   *4.30 लाख रुपए की लागत से बनी आधुनिक एवं संवेदनशील अधोसंरचना, सेनेटरी डिस्पोजल से लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी