Ro no D15139/23

दानवीर भामाशाह की जयंती में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव

*कुरूद में साहू समाज का भवन बनाने 25 लाख रूपये स्वीकृति की घोषणा की*

धमतरी 24 अप्रैल 2025/ आज उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव साहू समाज कुरूद के तत्वाधान में आयोजित दानवीर भामाशाह जयंती महोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन कुरूद के पुराना कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया। उप मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में कुरूद में साहू समाज का भवन बनाने के लिए 25 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की। मंचीय कार्यक्रम के पहले समाज की शोभायात्रा नगर के चंडी मंदिर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए पुराना कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंची। कार्यक्रम की शुरुआत साहू समाज की कुलदेवी भक्त शिरोमणि माता कर्मा एवं दानवीर भामाशाह के पूजा-अर्चना एवं आरती से हुई।
मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। हमारा समाज हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा समाज होने के नाते सभी समाजों को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने आगे कहा कि आज समाज की दिशा और सोच बदलने की जरूरत है।साहू समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में छ. ग.राज्य भंडार निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू ने कहा कि दानवीर भामाशाह साहू समाज के गौरव है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज के कल्याण के लिए यथाशक्ति दान करना चाहिए। पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि विचार बड़ा होना चाहिए, संख्या बड़ा होने से कोई महान नही होता। सामाजिक समरसता हमारा मूल होना चाहिए, दूसरे समाज से हमारे रिश्ते कैसे है यह बड़ी बात है। समाज मे अनुशासन बहुत जरूरी है, अनुशासन भंग होती है तो विकृति पैदा होती है। हमें साथ मिलकर अनुशासन का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम को साहू समाज धमतरी के जिला अध्यक्ष अवनेंद्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण देते हुए तहसील संघ के अध्यक्ष श्री राधेश्याम साहू ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है कि हमारा जन्म तेली वंश में हुआ है। जहाँ भक्त माता कर्मा और दानवीर भामाशाह की गौरव गाथा है। इस गौरव को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। तहसील साहू संघ अध्यक्ष श्री राधेश्याम साहू की मांग पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने छात्रावास भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन श्री हरिनारायण साहू एवं आभार प्रदर्शन श्री रघुनंदन साहू ने किया। कार्यक्रम में श्री मालक राम साहू, श्री देवव्रत साहू, श्री चितरंजन साहू, श्री तोरण लाल साहू, श्रीमती केकती साहू, श्रीमती शारदा साहू, श्री रामेशर साहू, श्री मनीष साहू, श्री डुमेश साहू, श्री कृष्णकांत साहू, श्री उत्तम साहू, श्री टिकेश साहू, श्री श्रवण साहू, श्री भुवनेश्वर साहू, श्री तुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन शामिल हुए।

  • Related Posts

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान: युवा ई-अरीना में विद्यार्थियों ने दिखाया गेमिंग और डिजिटल गतिविधियों का हुनर

    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में शामिल होकर विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह   धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में युवाओं को डिजिटल तकनीक, ई-स्पोर्ट्स…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?