Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान: युवा ई-अरीना में विद्यार्थियों ने दिखाया गेमिंग और डिजिटल गतिविधियों का हुनर

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में शामिल होकर विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

 

धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में युवाओं को डिजिटल तकनीक, ई-स्पोर्ट्स और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी में 5 एवं 6 अक्टूबर को युवा ई-अरीना के तहत ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

को-वर्किंग स्पेस में युवाओं को मिल रहा एआई प्रशिक्षण का अवसर

 

महापौर नगर निगम धमतरी श्री रामू रोहरा ने युवाओं को डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि धमतरी स्थित को-वर्किंग स्पेस में युवाओं के लिए एआई सहित विभिन्न डिजिटल तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण एवं सीखने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एआई तेजी से विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगी तकनीक के रूप में उभर रहा है। ऐसे में युवा नई तकनीकों को सीखकर अपने कौशल को विकसित कर सकते हैं तथा शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और नवाचार के क्षेत्र में इसका उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने जिले के इच्छुक युवाओं से को-वर्किंग स्पेस में उपलब्ध एआई प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की।

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी गेमिंग एवं डिजिटल गतिविधियों को देखा। उन्होंने युवाओं की तकनीकी रुचि और प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों का रचनात्मक एवं सकारात्मक उपयोग युवाओं के कौशल विकास के साथ-साथ उन्हें नए अवसरों से जोड़ सकता है। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा भी उपस्थित ।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मोबाइल गेमिंग एवं ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मोबाइल के माध्यम से विभिन्न रोचक डिजिटल गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में टीम भावना, रणनीति बनाने, त्वरित निर्णय लेने और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन देखने को मिला।

 

आयोजन में फ्री फायर कम्युनिटी एडमिन श्री सनी मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में कल शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों एवं गेमिंग समुदाय के सदस्यों से मुलाकात कर ई-स्पोर्ट्स से जुड़े अनुभव साझा किए। विशेष मिलन एवं संवाद सत्र ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

 

युवा ई-अरीना का उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे गेमिंग, डिजिटल तकनीक, रचनात्मकता और आपसी सहभागिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा को सामने ला सकें। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है तथा विद्यार्थी एवं युवा उत्साह के साथ इसमें भाग ले रहे हैं

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?