Ro no D15139/23

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

विभिन्न वार्डो का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी
चिकित्सालयों में नेक्स्ट जेन ई हॉस्पिटलको सुचारू रूप से संचालित करने के दिए निर्देश

कोरबा 24 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा का निरीक्षण कर केंद्र में  मरीजो को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी,  आईपीडी, प्रसव कक्ष, प्रसूती वार्ड, प्रयोगशाला, एक्सरेकक्ष, टीकाकरण कक्ष, फार्मेसी, स्टोर, ऑपरेशन थिऐटर, धन्वन्तरी जेनेरिक दवा दुकानोंसहित पूरे परिसर का अवलोकन कर  संधारित रिकार्ड के संबंध में जानकारी लिए। श्री कटारिया द्वारा भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली गई।  उन्होने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देतेहुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं बेहतर देखभाल करने का निर्देश दिया।
सचिव श्री कटारिया स्वास्थ्य द्वारा चिकित्सालयों में नेक्स्टजेन ई हॉस्पिटल  को सुचारू रूप से सचालित करने के निर्देश दिए गए गया एवं कोरबा जिले में डीएमएफ से विशेषज्ञ चिकित्सक, दंत चिकित्सक, स्टाफ नर्स, लैब टैक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन तथा चतुर्थ श्रेणी जैसे मानव संसाधन की नियुक्तिएवं अन्य विकास कार्यों के प्रति सराहना व्यक्त की।इस  दौरान संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें रायपुर के संयुक्त संचालक डॉ. एस. के. पामभोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी सहित स्वास्थ्य विभाग  के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

     कोरबा 14 मई 2026/रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का…

    Read more

    सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

      कोरबा 14 मई 2026/बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम