Ro no D15139/23

राज्यपाल रमेन डेका ने की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक, विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

गम्भीरतापूर्वक ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, संवेदनशीलता के साथ आमजनों के हित के लिए हो कार्य- राज्यपाल श्री रमेन डेका
जिले में स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गतिविधियों एवं स्वरोजगार के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की

अम्बिकापुर 25 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका शुक्रवार को सरगुजा जिले के एकदिवसीय प्रवास पर रहे।  उन्होंने जिला पंचायत सभाकक्ष अम्बिकापुर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए गहन समीक्षा की गई। जल-संचयन, पौधारोपण एवं पर्यावरण संवर्धन, जैविक कृषि प्रोत्साहन, स्वच्छ भारत मिशन, टी.बी. का उन्मूलन, बाल लिंगानुपात, शिक्षा,  राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक धरोहरों का सरंक्षण,  स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी, नशामुक्ति, जनजातीय एवं वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं, इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा की गतिविधिययों जैसे विविध विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के प्रारंभ में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने जिले की संक्षिप्त जानकारी के साथ जिले में क्रियान्वित योजनाओं और उपलब्धियों के संबंध में राज्यपाल श्री डेका को अवगत कराया।राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले। संवेदनशीलता के साथ आमजनों के हित के लिए कार्य करें, सभी प्रशासनिक अधिकारी गम्भीरतापूर्वक ढंग से अपने कार्यों का निर्वहन करें। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही जिले के समग्र विकास का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
बैठक में कलेक्टर श्री विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल, संभागीय नगर सेनानी श्री राजेश पाण्डेय, डीएफओ श्री तेजस शेखर, जिलापंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल,  विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर विशेष जोर-
बैठक में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जिले में जल संचयन एवं संरक्षण पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोगों को जल सरंक्षण के लिए जागरूक करें। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पर विशेष फोकस हो, ताकि भूजलस्तर में वृद्धि हो। पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा जल के बचाव के लिए कार्ययोजना बनाएं। जल संचयन व भू-जल स्तर में वृद्धि हेतु अधिक से अधिक पौधरोपण करें। पर्यावरण संरक्षण हेतु “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत पौधारोपण अवश्य करें और लोगों को भी जागरूक करें।  उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी नियमित रूप से वनक्षेत्र का भ्रमण कर पेड़ों की कटाई को रोकने का प्रयास करें।

टी.बी. उन्मूलन और स्वास्थ्य सेवाएं-
राज्यपाल श्री डेका ने जिले में टी.बी. उन्मूलन के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जांच, पॉजिटिव मरीजों की संख्या, निक्षय निरामय जांच एवं उपचार अभियान के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा लाभार्थियों तथा निक्षय मित्रों के पंजीयन की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों तक सेवाएं पहुंचाई जाएं। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच पर विशेष फोकस हो।उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के गठन के सम्बंध में जानकारी लेते हुए नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

आवास योजना और शैक्षणिक सुधार पर ध्यान-
राज्यपाल श्री डेका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन और पूर्ण आवासों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों।
शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने श्रमरत और अनाथ बच्चों की शिक्षा, बाल लिंगानुपात में सुधार, छात्राओं के स्कूल छोड़ने की दर में कमी लाने और समुचित पुस्तकालयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे कैंप, शिविर के आयोजन के माध्यम से बच्चों के नैतिक और सामाजिक मूल्यों के विकास पर बल दिया।

युवाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर
राज्यपाल ने एनसीसी और एनएसएस जैसी संस्थाओं के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाने की अपील की, जिससे उनमें राष्ट्रीयता और अनुशासन का भाव उत्पन्न हो। उन्होंने महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए उनके कौशल का बेहतर उपयोग करने, स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्व सहायता समूहों द्वारा की जा रही आजीविका गतिविधियों तथा स्वरोजगार  हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

नशामुक्ति, सहकारिता और सामाजिक सहभागिता पर विचार
राज्यपाल श्री डेका ने नशा मुक्ति के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने और सुधारात्मक उपाय अपनाने की आवश्यकता बताई। मादक पदार्थों के सेवन के रोकथाम हेतु जिले में नशीली सामग्रियों के परिवहन, भण्डारण व विक्रय पर प्रतिबंध लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सहकारिता की भावना को बढ़ावा देने, जनजातीय और वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने की दिशा में ठोस प्रयास करने को कहा।

पर्यटन स्थलों के विकास, राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर हुई चर्चा-
राज्यपाल ने कहा की सरगुजा जिले में  पर्यटन की आपार सम्भवनाएं हैं। पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कार्ययोजना बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में स्थित राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जिला प्रशासन को कार्य करने की आवश्यकता है। पर्यटन स्थल में पर्यटकों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था हो।

  • Related Posts

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक-‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुना ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण, कहा-प्रधानमंत्री का संवाद जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण की भावना को देता है नई…

    Read more

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित 0 अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी

      रायपुर, 30 अगस्त 2026/ नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात