Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025 बनी नागरिकों के लिए आशा की किरण समाधान पेटी से प्राप्त आवेदनों का हो रहा निराकरण

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से लोगों को मिल रही समस्याओं से राहत

अम्बिकापुर 26 अप्रैल 2025/ राज्य शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण होने से आम नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से सुशासन तिहार 2025 आमजन के लिए एक सशक्त मंच बना जहां उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

उदयपुर विकासखंड के ग्राम पुटा की महिला आवेदकों ने स्वयं के शौचालय निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। जिस पर उदयपुर जनपद पंचायत सीईओ शद्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत शौचालय निर्माण की स्वीकृति पत्र प्रदान की। इस पर महिलाओं ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार जताया।

इसी तरह ग्राम पंचायत तारागी की निवासी श्रीमती बुधियारो बाई ने सुशासन तिहार के दौरान आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनके घर पहुंचकर दस्तावेज एकत्र किए और निर्धारित समय सीमा में उनका आयुष्मान कार्ड तैयार कर सौंपा। अपनी समस्या के समाधान पर श्रीमती बुधियारो बाई ने सुशासन तिहार का के लिए आभार व्यक्त किया।

सरगुजा जिले में 1.58 लाख आवेदन, 44 हजार का निराकरण
जिले में विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के अंतर्गत कुल 1,58,307 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से अब तक 44,177 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, लंबित 1,14,130 आवेदन का निराकरण जारी हैं।

सुशासन तिहार अंतर्गत प्रशासन द्वारा लंबित आवेदनों का शीघ्र समाधान करने हेतु विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही विभागवार समीक्षा कर लंबित मामलों का त्वरित निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की गई है कि वे अपने आवेदन की स्थिति की नियमित जानकारी लेते रहें और आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करें।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात