Ro no D15139/23

विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर अग्रसेन गौशाला में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

अम्बिकापुर 26 अप्रैल 2025/ शनिवार विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर अग्रसेन गौशाला, चढिश्मा, अंबिकापुर में पशुधन विकास विभाग द्वारा बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिविर में 305 पशुओं का गलघोंटू एवं एक टैगिया रोग से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। साथ ही 208 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई और 19 पशुओं का उपचार भी किया गया।

शिविर का शुभारंभ पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. आर.पी. शुक्ला, अतिरिक्त उप संचालक डॉ. सी.के. मिश्रा एवं गौशाला के अध्यक्ष श्री हीरालाल गर्ग द्वारा गाय और बधिया को माला पहनाकर एवं गुड़ खिलाकर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सुनील मिंज द्वारा गौशाला के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा पशुपालकों एवं गौशाला प्रबंधकों को पशुओं के पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और प्रबंधन के विषय में तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया। शिविर में गौशाला के उपाध्यक्ष श्री जय भगवान अग्रवाल, श्री राम निवास जायसवाल, पशु चिकित्सा सहायक अल्पज्ञ डॉ. सुनील मिंज, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री बृजेंद्र सिंह एवं श्री उमेश कुशवाहा सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दो वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय श्रमिक पंजीयन कार्डों के नवीनीकरण के लिए पोर्टल पुनः खुला

      अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/ श्रम पदाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा पिछले 02 वर्ष या उससे अधिक समय से निष्क्रिय (बंद) पड़े श्रमिक पंजीयन कार्डों के नवीनीकरण हेतु पोर्टल…

    Read more

    जिले में अब तक 538.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

      अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/ भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 8.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार