Ro no D15139/23

गोपनीयता और पारदर्शिता का सम्पूर्ण ध्यान रखकर भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो कलेक्टर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत भर्ती समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
 
कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ली  समीक्षा बैठक
 
0-6 वर्ष तक के बच्चों के आधार सत्यापन के दिए निर्देश

कोरबा 28 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने डीपीओ को निर्देशित किया कि परियोजनावार आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने एकीकृत बाल संरक्षण योजना अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदां पर भी शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश देते हुए परीक्षा के आयोजन के दौरान प्रश्न पत्र तैयार करने से लेकर अन्य प्रक्रिया तक गोपनीयता को ध्यान रखने और पारदर्शी तरीके से भर्ती पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भवन विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि नए भवन की स्वीकृती से पूर्व संबंधित परियोजना अधिकारी यह परीक्षण कर लें की पूर्व में उक्त आंगनबाड़ी भवन हेतु स्वीकृती तो नहीं है। उन्होंने 0-6 वर्ष तक के बच्चों का आधार सत्यापन के कार्या में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए कलेक्टर श्री वसंत ने विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में समय पर कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की उपस्थिति सुनिश्चत करते हुए बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में गैस का उपयोग करते हुए भोजन पकाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी परियोजना अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्र वार मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी आंगनबाड़ी केन्द्र में लकड़ी से चूल्हा जलाने की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित सीडीपीओ के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ग्रोथ मॉनिटरिंग, पूरक पोषण आहार, फेशियल रिकॉजनेशन द्वारा टीएचआर का वितरण, पोषण पखवाड़ा, नवा विहान, सखी वन स्टाप सेंटर, मिशन वात्सल्य, किशोर न्याय बोर्ड, जिले में बाल देख रेख संस्था की जानकारी, शासकीय बाल संप्रेषण गृह, चाइल्ड हेल्प लाईन, बाल विवाह रोकथाम, आंगनबाड़ी केन्द्र में शौचालय निर्माण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की और दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने रेडी टू ईट हेतु समूह का चयन एवं युनिट स्थापना की प्रक्रिया को 1 माह के भीतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत विभाग को प्राप्त आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पोषण देख रेख कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और जरूरत मंद बच्चों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार)प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, हेमलाल पटेल की आय में हुआ इजाफा

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ खेती-किसानी में समय पर खाद, बीज और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था करना किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…

    Read more

              कठिन समय में शासन का सहारा, हरेलिया बाई को मिली आर्थिक राहत

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ कुसमुण्डा के नवधा चौक, आनंद नगर निवासी हरेलिया बाई के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब कार्य के दौरान करंट लगने…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया