Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025 05 मई से 31 मई 2025 तक तीसरे चरण में समाधान शिविरों का होगा आयोजन, प्राप्त आवेदनों की स्थिति की दी जाएगी जानकारी

आमजनों को जनकल्याणकारी योजनाओं से कराया जाएगा अवगत, हितग्राही मूलक योजनाओं के उपलब्ध कराए जाएंगे पत्र-प्रपत्र


अम्बिकापुर, 28 अप्रैल 2025/
 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर  सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। जिले में  कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में बीते 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक सुशासन तिहार के पहले चरण में आमजनों से शिकायतों, मांग एवं समस्याओं से सम्बंधित आवेदन लिए गए। इसके पश्चात  12 अप्रैल से शुरू दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों के संबंधित विभाग द्वारा निराकरण की कार्यवाही की जा रही है, यह कार्य 4 मई तक जारी रहेगा।
तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन कर संवाद से समाधान किए जाएंगे। इस दौरान जिले में सभी विकासखण्डों में निर्धारित  ग्राम पंचायत में  समाधान शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसमें सुशासन तिहार-2025 अंतर्गत आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी, साथ ही शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी और हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन पत्र-प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर हेतु निर्धारित तिथियां एवं स्थल-
जिले में शिविर आयोजित किए जाने हेतु स्थान, तिथि एवं दिन का निर्धारण किया गया है एवं शिविर के सफल  आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारी एवं सहायक नियुक्त किए गए हैं। 06 मई 2025 को विकास खण्ड बतौली के ग्राम खड़धोवा, अम्बिकापुर के ग्राम नवानगर तथा मैनपाट के ग्राम रोपाखार में शिविर का आयोजन होगा।इसी प्रकार 08 मई 2025 को विकास खण्ड अम्बिकापुर के ग्राम परसा, लुण्ड्रा के ग्राम उदारी व बतौली के ग्राम बोदा में शिविर होगा। 10 मई 2025 को अम्बिकापुर के ग्राम करजी , लखनपुर के ग्राम कुसू में शिविर निर्धारित है। 13 मई 2025 को अम्बिकापुर के ग्राम मेण्ड्राकला , लखनपुर के ग्राम अंधला में तथा उदयपुर के ग्राम पुटा (रामगढ़) में आयोजित किया जाएगा।  15 मई 2025 को विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम सकालो, लुण्ड्रा के ग्राम करौली में  तथा 16 मई 2025 को विकासखंड सीतापुर के ग्राम गेरसा एवं  मैनपाट के ग्राम खडगांव में शिविर होंगे। 20 मई 2025 को विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम मानिकप्रकाशपुर , लुण्ड्रा के ग्राम लमगांव में तथा 21 मई 2025 को विकासखण्ड लखनपुर के ग्राम अरगोती , उदयपुर के ग्राम केदमा में शिविर होंगे। 23 मई 2025 को विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम दरिमा , लखनपुर के ग्राम सलका , उदयपुर के ग्राम डांडगांव में शिविर होंगे।
24 मई 2025 को विकासखण्ड लुण्ड्रा के लुण्ड्रा , बतौली के ग्राम मंगारी , सीतापुर के ग्राम देवगढ़ में शिविर होंगे। 27 मई 2025 को विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम सुखरी , उदयपुर के ग्राम सलका तथा 28 मई 2025 को विकास खण्ड लुण्ड्रा के ग्राम सहनपुर , मैनपाट के ग्राम राजापुर में शिविर होंगे।
30 मई 2025 को विकासखण्ड लखनपुर के ग्राम बगदर्री , उदयपुर के खम्हरिया तथा 31 मई 2025 को विकास खण्ड सीतापुर के ग्राम पेटला, मैनपाट के  ग्राम नर्मदापुर में आयोजित किया जावेगा।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) पक्के आशियाने से संवर रही जिंदगी, अम्बिकापुर में 5,194 परिवारों के सपनों को मिला नया आधार

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से जरूरतमंद परिवारों को मिल रही सुरक्षित छत, किराये और कच्चे मकानों की परेशानियों से राहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आवास संकल्प को मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) पीएम जनमन से कलऊ राम पहाड़ी कोरवा को मिला पक्का आशियाना, जीवन में आया सुखद बदलाव

      कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, घर तक सड़क, बिजली और पेयजल सुविधा पहुंचने से बदली जीवनशैली पीढ़ियों से आवागमन की कठिनाइयां झेल रहे परिवार को मिली राहत,…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर