Ro no D15139/23

अरुण पानालाल के पोस्ट से बवाल ,किसी भी मान्यता प्राप्त मेनलाइन चर्च — जैसे कैथोलिक चर्च या चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (CNI)के प्रतिनिधि नहीं हैं, मसीही समाज ने झाड़ा पल्ला

 

 

मसीही समुदाय के सहयोग हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार एवं भ्रामक बयानों पर स्पष्टीकरण*

छत्तीसगढ़ डायोसीस के सचिव श्री नितिन लॉरेंस ने केंद्र और राज्य सरकार का मसीही समुदाय के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मसीही समाज सदैव देश और शासन के प्रति निष्ठावान रहा है। सेवा, शिक्षा और शांति के सिद्धांतों पर चलते हुए मसीही समाज राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देता आया है और आगे भी देता रहेगा।

हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में मसीही समाज से जुड़े कुछ भ्रामक एवं असत्यापित बयानों को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है। विशेष रूप से अरुण पानालाल नामक व्यक्ति द्वारा दी गई कथित जानकारी और उनके सोशल मीडिया पोस्टों को मसीही समुदाय की राय के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो पूर्णतः असत्य है।

यह स्पष्ट किया जाता है कि अरुण पानालाल किसी भी मान्यता प्राप्त मेनलाइन चर्च — जैसे कैथोलिक चर्च या चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (CNI) — के प्रतिनिधि नहीं हैं। वे स्वयं द्वारा संचालित क्रिश्चियन फोरम संस्था के अध्यक्ष हैं, जो मसीही समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। उनका कोई भी बयान समुदाय की अधिकृत राय नहीं माना जा सकता।

मसीही समाज में कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से संपूर्ण समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता, जब तक कि उसे मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अधिकृत न किया गया हो।

हम यह भी स्पष्ट करते हैं कि जम्मू-कश्मीर के हालिया आतंकी हमले में मारे गए व्यक्तियों को लेकर फैलाया गया भ्रमित दावा, जिसमें एक विशेष धर्म के 15 लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी, तथ्यों से परे और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मृतकों में शामिल दिनेश मिरानिया जी के परिजनों की आपत्ति और पीड़ा को हम पूरी तरह समझते हैं और ऐसी अफवाहों की हम कड़ी निंदा करते हैं।

हम केंद्र और राज्य सरकार का, विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत और सामाजिक समरसता के क्षेत्रों में, मसीही समाज को निरंतर भागीदारी के अवसर देने हेतु आभार प्रकट करते हैं। मसीही समुदाय अपनी संस्थाओं एवं सेवाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक कार्य, स्वास्थ्य सेवा और आपदा राहत में सदैव सहभागी रहा है और रहेगा।

हम सभी से अनुरोध करते हैं कि केवल अधिकृत और प्रमाणिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें और अफवाहों से बचें।

 

  • Related Posts

    नेता प्रतिपक्ष पहले अपनी विश्वसनीयता साबित करें, अनर्गल बयानबाजी से जनता गुमराह नहीं होगी – रवि सिन्हा

    राजनांदगांव(IMNB NEWS AGENCY)  नेता प्रतिपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्षद एवं शासकीय…

    Read more

    सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान

    रायपुर, 18 जून 2026/ प्रदेश में कुपोषण की समस्या के समाधान और जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग