Ro no D15139/23

बस्तर के ढोकरा शिल्प को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

*जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की टीम ने किया चिलकुटी का दौरा, बनेगा मॉडल प्रीमियम क्लस्टर*

रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ बस्तर की सुप्रसिद्ध पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) कला को अब राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने जा रही है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा देश भर में ट्राइबल आर्टिजन क्लस्टरों को प्रीमियम क्लस्टर के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बस्तर के ढोकरा क्लस्टर चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी सिलसिले में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के समन्वय से मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय टीम ने बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड के ग्राम चिलकुटी का दौरा कर जमीनी स्तर पर संभावनाओं का जायजा लिया। इस केंद्रीय दल का नेतृत्व मंत्रालय के अवर सचिव डॉ. सुधीर कुमार कर रहे थे, जिनके साथ प्रोजेक्ट एसोसिएट व सलाहकार सुश्री नौरिन शाहिद और क्लस्टर डेवलपमेंट एक्सपर्ट श्री जागेश्वर भी शामिल रहे।

आदिवासी विकास विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त समन्वय से आयोजित इस भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय आदिवासी शिल्पकार परिवारों से सीधी चर्चा की। दल ने ढोकरा शिल्प तैयार करने की जटिल और पारंपरिक प्रक्रिया जैसे मोम से बारीक सांचे बनाना, मिट्टी का लेप चढ़ाना और फिर धातु ढलाई को बेहद नजदीक से देखा और समझा। इसके साथ ही टीम ने वन विभाग द्वारा कारीगरों के लिए तैयार किए गए सामुदायिक भवन में चल रही गतिविधियों का भी सूक्ष्म अवलोकन किया।

मंत्रालय की मंशा चिलकुटी को एक समग्र मॉडल प्रीमियम क्लस्टर के रूप में स्थापित करने की है। इसके तहत एक वर्षीय कार्ययोजना बनाकर एक ही एकीकृत परिसर में अत्याधुनिक ढोकरा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, मटेरियल स्टोर और इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया जाएगा। साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ उनकी ब्रांडिंग और पैकेजिंग को आधुनिक बाजार के अनुरूप ढाला जाएगा। इस योजना के अंतर्गत बस्तर कला गुड़ी एक्सपीरियंस जोन को एक सशक्त मार्केटिंग हब के रूप में भी विकसित किया जा रहा है, जिससे पारंपरिक शिल्पकारों को सीधे राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ा जा सकेगा।

  • Related Posts

    पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल

    *नया छत्तीसगढ़, नई उम्मीदें: पर्यटन से गांवों की तस्वीर बदलने वाले नायकों की अनकही कहानी* धनंजय राठौर सयुक्त संचालक जनसंपर्क, रायपुर रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ उत्तर से दक्षिण तक…

    Read more

    मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

    *छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने देशभर के टूर ऑपरेटरों के समक्ष प्रस्तुत की राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की अपार संभावनाएं* *पर्यटन स्थलों के संयुक्त प्रचार-प्रसार, आपसी…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे