Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बीहड़ गांवों में जनसंवाद

*सुशासन तिहार में सुनी जन समस्याएं, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश*

रायपुर, 03 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नेतृत्व में शुरू किए गए सुशासन तिहार 2025 के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक के दूरस्थ और बीहड़ गांवों में पहुंची। श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम दूधो, बिलासपुर, भकुरा और माढ़र सहित कई पंचायतों में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करें, लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम दूधो में पेयजल संकट को गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन विभाग को शीघ्र जल आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। वहीं बिलासपुर पंचायत में राशन कार्ड निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई और दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री ने नामांतरण और फौती नामांतरण मामलों में ग्राम पटवारी की गड़बड़ी पर तहसीलदार को तुरंत जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। ग्राम पंचायत भकुरा और माढ़र के ग्रामीणों ने सड़क, राशन, आवास और पेंशन जैसी बुनियादी समस्याएं रखीं, जिन पर श्रीमती राजवाड़े ने प्रत्येक विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता को तत्काल राहत दी जाए।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री बाबूलाल मरापो, जनपद सदस्य श्रीमती गीता सिंह, श्रीमती अनीता पैकरा, सरपंच श्री कंवल प्रसाद, उपसरपंच श्री नारायण दत्त और चितावन राजवाड़े सहित वन, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पीएम सूर्य घर योजना से बिजली खर्च में राहत, सौर ऊर्जा बनी बचत का आधार

    *श्री नंदलाल सिंह के बिजली बिल में आई राहत, केंद्र और राज्य से मिली 1.08 लाख रूपये की सहायता*   रायपुर,04 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर…

    Read more

    जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का सेतु, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण

    *एक ही स्थान पर मिली विभिन्न विभागों की सेवाएं, नागरिकों को मिली त्वरित राहत*   *पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से किया लाभान्वित, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान*   रायपुर, 04…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी