Ro no D15139/23

लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए 5 मई से लगाए जाएंगे समाधान शिविर

कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश जारी
कांकेर । छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सुशासन तिहार शिविर आयोजन हेतु संशोधित आदेश जारी किया गया है। निर्धारित कलस्टर तथा तिथि अनुसार जनपद पंचायतों में कलस्टरवार समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आगामी 05 मई को जनपद पंचायत अंतागढ़ के लामकन्हार में, भानुप्रतापपुर के केंवटी, कांकेर के बेवरती और जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के कलस्टर गोण्डाहुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 06 मई को चारामा के दरगहन, नरहरपुर के दुधावा, दुर्गूकोंदल के हाटकोन्दल, अंतागढ़ के ताड़ोकी में तथा 07 मई को कोयलीबेड़ा के बड़गांव, भानुप्रतापपुर के संबलपुर और जनपद पंचायत अंतागढ़ के कलस्टर बेलोण्डी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 08 मई को जनपद पंचायत चारामा के चारभाठा, दुर्गूकोंदल के बरहेली, कांकेर के डुमाली में एवं 09 मई को कांकेर के कोदागांव, कोयलीबेड़ा के पानीडोबीर, नरहरपुर के सरोना तथा अंतागढ़ के बण्डापाल में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 13 मई को भानुप्रतापपुर के भानबेड़ा, कोयलीबेड़ा के बांदे, नरहरपुर के सुरही, कांकेर के पीढ़ापाल और अंतागढ़ के मण्डागांव तथा 14 मई को चारामा के अरौद एवं दुर्गूकोंदल के कोड़ेकुर्से में, 15 मई को कोयलीबेड़ा के छोटेबेठिया, नरहरपुर के उमरादाह, भानुप्रतापपुर के बैजनपुरी तथा कांकेर के बागोडार में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार सुशासन तिहार अंतर्गत 16 मई को जनपद पंचायत चारामा के कलस्टर हाराडुला और दुर्गूकोंदल के कोदापाखा में, 19 मई को कोयलीबेड़ा के छोटेकापसी, नरहरपुर के धनेसरा, कांकेर के कुलगांव में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 20 मई को चारामा के लखनपुरी में, 21 मई को भानुप्रतापपुर के हाटकर्रा तथा कोयलीबेड़ा में, 22 मई को चारामा के पुरी और 23 मई को कोयलीबेड़ा के ऐसेबेड़ा में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने उक्त समाधान शिविर में सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया है।

  • Related Posts

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    ’सोलर हाईमास्ट से रोशन हुआ चोरभट्टी, दूरस्थ गांव में बढ़ी सुरक्षा और सुविधा’

    अंधेरी राहों से रोशन रास्तों तक, चोरभट्टी में सोलर हाईमास्ट से बदली रात की तस्वीर’ केरबा 04 अक्टूबर 2026/ “पहले शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने से पहले रास्ते…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी