Ro no D15139/23

जल संरक्षण की नई पहल जल जागृति जशपुर – पद्मश्री जागेश्वर यादव

जशपुरनगर 4 मई 2025/ जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के 32वें दिन का आयोजन जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत भितघरा में किया गया।

वाटर हीरो नीरज वानखड़े ने उपस्थित लोगों को विभिन्न मॉडल्स के माध्यम से जल संरक्षण के उपायों को समझाया। विभिन्न खेल गतिविधियों के द्वारा जल बचाने के लिए लोगो से आग्रह किया। उपस्थित लोगों से संवाद के माध्यम से जल बचाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रत्यक्ष संवाद व लोगों की भागीदारी तथा विभिन्न गतिविधियां के माध्यम से रोचक जानकारी देते हुए जल संरक्षण के महत्व को सरल तरीके से विस्तृत रूप से समझाया।
पद्मश्री जागेश्वर यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा जल जागृति जशपुर अंतर्गत 32 दिवसीय जल जागरूकता कार्यक्रम पानी बचाने हेतु जिला प्रशासन की नई पहल है। आज का यह कार्यक्रम जल जागृति का समापन कार्यक्रम नहीं अपितु जल बचाने की शुरुआत का दिन है। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने भविष्य के लिए पानी बचाए। प्रकृति निस्वार्थ भाव से हमें अपने अनमोल धरोहर देती है पर हम सभी अपने अपने स्वार्थ के अनुरूप इसका दोहन कर रहे है पानी इसमें सबसे महत्वपूर्ण है, जिसके बिना इस पृथ्वी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है,इसलिए यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम जल और प्रकृति की रक्षा करे। जागरूकता अभियान के माध्यम से जल संरक्षण हेतु प्रशासन ने पहल की है अब हम सभी को मिलकर इसे आगे ले जाना है और जशपुर में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना है।जल बचाने की शुरुवात हमे अपने घर से करना चाहिए। जल आज की बहुत बड़ी आवश्यकता है, आने वाली पीढ़ी के लिए हमें अधिक से अधिक जल बचाना जरूरी है।
श्रीमती मोनिका टोप्पो जिला पंचायत सदस्य और अरविंद गुप्ता जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने सभी से जल बचाने का आह्वान किया उपस्थित लोगों को जल बचाने और वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित करते हुए सभी को जल संरक्षण के लिए आगे आने हेतु कहा। जल हमारे जीवन के लिए अभिन्न अंग है। अगर हमें अपने भावी पीढ़ी के लिए जल बचाना है तो हमें अभी से जल बचाना होगा। ये केवल एक व्यक्ति से संभव नहीं है हम सभी को मिलकर सम्मिलित प्रयास से जल बचाना है।जल बचाने की शुरुआत हमे अपने घर से करना है।
कार्यक्रम में पद्मश्री जागेश्वर यादव, मोनिका टोप्पो जिला पंचायत सदस्य, अरविंद गुप्ता उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बगीचा, शांति नन्दन तिर्की, दीपक एक्का व  भारत गुप्ता जनपद सदस्य बगीचा, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत जशपुर, अनुविभागीय अधिकारी ग्रायांसे, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बगीचा, डिप्टी रेंजर वन विभाग, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, जनपद पंचायत बगीचा, सहायक विकास विस्तार अधिकारी एन आर एल एम बगीचा, विभिन्न ग्राम पंचायतों भितघरा, टांगरडीह, गुरमहाकोना, कुटमा, सुतरी, रेंगले, जुरुडांड, कलिया,  बुटंगा, साहीडांड, सरबकोंबो, पंडरीपानी, रनपुर, कुदमुरा, करमा, तंबाकछार, रमसमा, बच्छराव, गायलूंगा  के सरपंच, सचिव, पंच, रोजगार सहायक, स्व सहायता समूह की दीदियां, आसपास के गांवों के 1000 से अधिक संख्या में ग्रामीणजन व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शिविर का सफल आयोजन

      जशपुरनगर 10 अक्टूबर 2026/ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला – जशपुर के मार्गदर्शन में 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के…

    Read more

    जशपुर में बैंक ऋण मेले में 64 हितग्राहियों को 66.76 लाख रुपये का मुद्रा ऋण स्वीकृत

      98 स्व-सहायता समूहों को 2.75 करोड़ रुपये की बैंक लिंकेज की स्वीकृति, महिलाएं बन रहीं लखपति दीदी जशपुरनगर 10 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप स्व-सहायता…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर